Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ‘महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों का स्वागत नहीं’, राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

Uttarakhand News: ‘महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों का स्वागत नहीं’, राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

Rahul Gandhi Dehradun Visit: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून आगमन का प्रदेशभर से पहुंची हजारों मातृशक्ति ने कड़ा विरोध किया। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सीएमआई चौक पर एकत्रित हुईं और कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने किया। उनके साथ प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, राज्य मंत्री मधु भट्ट सहित महिला मोर्चा की अनेक प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का विरोध

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का ऐतिहासिक अधिकार दिया, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर दोहरा चरित्र अपनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति राहुल गांधी के आगमन का विरोध कर यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि देवभूमि की महिलाएं महिला सम्मान और सशक्तिकरण के विषय में किसी प्रकार की राजनीति स्वीकार नहीं करेंगी।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष 'Agniveer Cell’, CM धामी बोले - सेना में सेवा देने वाले हर युवा को मिलेगा सम्मानजनक भविष्य

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस के विरोध में जोरदार नारे लगाए तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस ने सीएमआई चौक पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखा और बैरिकेडिंग पर डटे रहकर कांग्रेस के खिलाफ अपना संदेश बुलंद किया। बाद में पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों के माध्यम से वहां से हटाया।

भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर राजनीति करने के बजाय अपने महिला विरोधी इतिहास पर आत्ममंथन करना चाहिए। उत्तराखंड की मातृशक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी महिला विरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मातृशक्ति की एकजुटता का परिचय दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast