Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Crime: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Bihar Crime: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Patna Crime: बिहार के पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेऊरा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही मीरा देवी जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

जमीन विवाद बना हत्या की वजह 

ग्रामीणों के अनुसार, यह हत्या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को ही इस जघन्य हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है। खास बात यह है कि मृतका के परिवार पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें एक सदस्य को गोली मारकर घायल किया गया था।

जांच में जुटी पुलिस 

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप मृतका के ही अपने जेठ श्लोक यादव और उनके पुत्र भूषण यादव पर लगाया जा रहा है। घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। साथ ही, पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

इलाके में तनाव का माहौल 

ASP बाढ़-2, आयुष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पूरे मेऊरा गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। ग्रामीण और परिजन पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ड्यूटी के पहले ही दिन चली गई कपिल की जान, बस चालक पर दर्ज हुआ केस

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के दिल्ली-रोहतक नेशनल हाइवे-9 पर स्थित रोहद टोल प्लाजा पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस की चपेट में आने से टोल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। इस संबंध में रोडवेज बस चालक के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

HARYANA NEWS: बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, हुड्डा ने सैनी सरकार से की बड़ी मांग

KARNAL NEWS: हरियाणा के करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार प्रदेशभर की अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं। आज उन्होंने पीपली मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की व उनकी समस्याओं को सुना। और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियो को फोन व मौके  पर सम्बंधित मौजूद अधिकारियो को निर्देश दिए। किसानों ने हुड्डा को बताया कि सुचारू रूप से खरीद नहीं होने और नई-नई शर्तों के चलते उन्हें भारी परेशानी हो रही है। क्योंकि सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है।

वृंदावन में दर्दनाक हादसा! नाव पलटने से यमुना में 10 लोगों की डूबकर मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Boat Overturns in the Yamuna: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीपा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। नाव में सवार लोग संभल पाते, उससे पहले ही कई लोग नदी में गिर गए और तेज बहाव में बहने लगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast