Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Politics:BSP में मायावती के दोनों भतीजे के रास्ते बंद, भतीजी दीपिका आनंद पर जताया भरोसा

UP Politics:BSP में मायावती के दोनों भतीजे के रास्ते बंद, भतीजी दीपिका आनंद पर जताया भरोसा

Chaos In BSP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी में घमासान मचा हुआ है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद की भी बीएसपी में एंट्री पर ग्रहण लगा हुआ है।

मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश और ईशान को किसी भी पद पर राजनीति में मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अपनी भतीजी दीपिका आनंद को भविष्य में राजनीतिक पद दिए जाने की संभावना जताई है।

मायावती ने क्या कहा

मायवती ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका पूरा ध्यान समाज के हित, कल्याण और उसे अपने पैरों पर खड़ा करने पर है। उन्होंने कहा कि कांशीराम की तरह उन्होंने अपने भाई-बहनों को राजनीति से दूर रखा। अविवाहित होने के कारण उन्हें अपनी देखभाल और सुरक्षा के लिए भाई-बहन में से किसी एक साथ रखना पड़ा। आखिरकार छोटे भाई आनंद कुमार लंबे समय से उनकी देखभाल के साथ-साथ उनकी निगरानी में पार्टी में अपना काम कर रहे हैं।

आकाश और ईशान को लेकर रुख किया साफ

मायावती ने साफ कहा कि आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। भविष्य में उनके बच्चों को भी यह जिम्मेदारी देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर दीपिका जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं होती हैं, तो पार्टी की आम सहमति से दलित वर्ग के किसी अन्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी। मायावती ने कहा कि वह कांशीराम की तरह परिवारवाद के खिलाफ खड़ी हैं और उनकी शिष्या होने के नाते वह भी इस विचार पर कायम है।                   

Also read: दलित वोट को साधने की जुगत में सपा, लाल टोपी और नीला गमछा में अखिलेश की पार्टी का नया दांव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जम्मू-कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, लश्कर-ए-तैयबा की साजिश पर जांच एजेंसी का एक्शन

NIA Raid In Jammu Kashmir:राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 जगहों पर रेड की है। यह छापेमारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान हैंडलर्स और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के सीमा-पार से जुड़े आतंकी साजिश के सिलसिले में की गई है।

Uttrakhand News: 'हनुमान अंश’ को लेकर संत समाज में उत्साह, पेंटागन सिनेमा में संतों ने देखी फिल्म

Uttrakhand News:बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर संत समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार के पेंटागन सिनेमा में संत समाज और पत्रकारों ने एक साथ फिल्म देखी। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी के साथ संतों ने फिल्म का आनंद लिया और जय श्री राम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के बाद इसकी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast