Search KhabarFast

Press ESC to close

'UNSC मे रिफॉर्म टाला नहीं जा सकता', ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताए अगले 20 साल के विजन

'UNSC मे रिफॉर्म टाला नहीं जा सकता', ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताए अगले 20 साल के विजन

PM Modi Address BRICS Summit: दिल्ली में 12 सितंबर यानी शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने दुनियाभर के तमाम नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया।

पीए मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। इस साल ब्रिक्स समिट एतिहासिक मील का पत्थर है। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं।

पीएम मोदी का प्रस्ताव

पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट में सदस्य देशों के बीच नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के एक नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही उन्होंने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रिफॉर्म को अब और टाला नहीं जा सकता। बता दें कि चीन ही भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत से स्थाई सदस्य बनने पर अड़ंगा लगाता है। पीएम मोदी जिस वक्त अपना संबोधन दे रहे थे, उस वक्त चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वहीं बैठे हुए थे।

अगले 20 साल के एजेंडे पर काम करना होगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अगले 20 सालों के नए और एक बड़े एजेंडे पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता बदलती रहती लेकिन, हमारे इंस्टीट्यूशनल मोमेंटम में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि हम मिलकर ग्लोबल गवर्नेंस सुधार के लिए 10 प्रस्ताव बनाएं, ताकी अगले समिट तक उन्हें BRICS सुधार रोडमैप का रूप दिया जा सके।

नाविकों का मुद्दा उठा

पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट में नाविकों की सुरक्षा का भी मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि नाविक ग्लोबल ट्रेड में बहुत बड़ा योगदान देते हैं, फिर मुश्किल समय में उन्हें सहायता नहीं मिल पाता है। मेरा सुझाव है कि हम एक नाविकों का इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क बनाएं। 

Also read: Delhi BRICS Submit: कल 12 सितंबर के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले चेक करें रूट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SBI Loan Facility:अब डिजिटल ट्रांसजैक्शन के आधार पर मिलेगा लोन, SBI करने जा रहा सुविधा शुरू

SBI Loan Facility: भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कर्ज देने के लिए नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत लोन पात्रता का आकलन यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधक निदेश अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी है।

BRICS में पीएम मोदी ने दिए कई बड़े संदेश, बोले- विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी के मंच में बदलना होगा

दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के नेताओं को संबोधित करते हुए मानवता को भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आपसी सहयोग के जरिए ही दुनिया की बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast