IBPS Requirement: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड D, असिस्टेंट ग्रेड B और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड B के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 13 नवंबर 2026 है।ये नियुक्तियां IBPS के मुंबई, कांदिवली (ईस्ट) स्थित हेड ऑफिस के लिए नियमित पदों पर की जाएंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
(Qualification)हर पद के लिए क्वालिफिकेशन अलग-अलग मांगी गई है।
1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड D: इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / IT में B.E / B.Tech या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
2. असिस्टेंट ग्रेड B और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड B: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स, स्टैटिसटिक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, IT, डेटा एनालिटिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या मैनेजमेंट में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही Advance MS Excel आना जरूरी है।
Also read: 1 नवंबर से लागू होंगे देश में कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव, LPG सिलेंडर के दाम से Toll पास पर होगा असर
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती की सबसे खास बात है इसकी सैलरी पैकेज।सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड D: बेसिक पे 35,400 रुपये, शुरुआती सैलरी करीब 73,020 रुपये महीना और सालाना CTC 14.09 लाख रुपये तक।असिस्टेंट ग्रेड B और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड B: बेसिक पे 25,500 रुपये, शुरुआती सैलरी 54,210 रुपये महीना और CTC 10.57 लाख रुपये तक।आवेदन फीस: सभी कैटेगरी के लिए सिर्फ 250 रुपये। फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। होमपेज पर दिख रहे Recruitment / New Registration लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और 250 रुपये फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें। नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक: ibps.in पर उपलब्ध है।