Chhath Festival Special Trains: दीपावली और छठ पूजा को लेकर देश के अलग- अलग हिस्सों से लोग अपने घर को लौटते हैं। जिसको लेकर हर साल यात्रियों को असीमित भीड़ के कारण यात्रा करने में काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। इस साल सरकार ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाई हैं। जिससे की यात्रियों को यात्रा करने में दिक्क्तों का सामना नहीं करना पड़े। लोग आसनी से अपने-अपने घर को लौटे एवं त्यौहार का आनद लें। बता दें की इस साल त्योहारों को देखते हुए सरकार ने तीन जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
ट्रेनों के समय और स्टेशनों की जानकारी
जानकारी के अनुसार दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से न की ताजा स्थिति आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से जांचने की अपील की है। आइए ट्रेनों के समय और स्टेशनों की जानकारी जानते हैं।
1. आनंद विहार - छपरा स्पेशल (04058/04057)गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के लिए 3 से 17 नवंबर के बीच कुल 5 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन आनंद विहार से रात 12:20 बजे रवाना होगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04057 छपरा से रात 10:10 बजे चलेगी। ये ट्रेन सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।
2. मऊ - आनंद विहार स्पेशल (05087/05088)गाड़ी संख्या 05087 मऊ से 3 और 10 नवंबर को 2 फेरे लगाएगी। मऊ से रात 10:30 बजे रवाना होकर ये आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टुंडला होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार से 4 और 11 नवंबर को शाम 7:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे मऊ पहुंचेगी।
Also read: 1 नवंबर से लागू होंगे देश में कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव, LPG सिलेंडर के दाम से Toll पास पर होगा असर
3. गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (05091/05092)गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर से 9 और 16 नवंबर को चलेगी। गोरखपुर से रात 9:55 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत होते हुए बांद्रा जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 11 और 18 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
जरूरी सलाह: यात्रा से पहले NTES, IRCTC वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर ट्रेन का टाइम और स्टेटस जरूर चेक कर लें।