Search KhabarFast

Press ESC to close

Manisha Bhanwala: मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Manisha Bhanwala: मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Sports News: भारतीय महिला कुश्ती के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में मनीषा ने अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेटे को 8-6 से हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

फाइनल मुकाबले में मनीषा भानवाला की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह अमेरिकी पहलवान के खिलाफ एक समय 0-6 से पिछड़ रही थीं। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शानदार रणनीति के साथ मुकाबले में वापसी की। मनीषा ने लगातार अंक जुटाते हुए स्कोर 8-6 कर दिया और आखिरकार जीत अपने नाम कर ली। उनकी इस जीत ने भारतीय कुश्ती के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी बधाई

मनीषा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पहलवान को बधाई दी। मंडाविया ने लिखा कि वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर मनीषा भानवाला को हार्दिक बधाई। उन्होंने इस उपलब्धि को भारतीय कुश्ती के लिए यादगार दिन बताया।

भारतीय महिला पहलवानों ने जीते चार मेडल

2026 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का प्रदर्शन शानदार रहा। मनीषा भानवाला ने 59 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, काजल धोचक और नीलम सिरोही ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। इसके अलावा तनु शर्मा ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चौथे मुकाबले में फिलिप्स ने मचाई तबाही, जमकर ली भारतीय गेंदबाजों की खबर; ब्रेसवेल ने खोल दिए धागे

INDvsNZ: न्यूजीलैंड और भारत के बीच चौथा टी20 मुकाबला जारी है। मुकाबले में पहले बल्लेबाज करते हुए न्यूजीलैंड ने जमकर तबाही मचाई। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला घातक साबित हुआ। ग्लेन फिलिप्स और माइलक ब्रसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

"मुझे लगता है कि हम शुरू में अपनी बॉलिंग में थोड़े कमज़ोर रहे", NZ से हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया हार का कारण

IndVsNz: इंडिया T20I के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने माना कि चौथे T20I में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 87 रन से हारने के बाद टीम बॉल से "कमज़ोर" रही, उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की मैच जिताने वाली सेंचुरी का क्रेडिट दिया। "मुझे लगता है कि हम शुरू में अपनी बॉलिंग में थोड़े कमज़ोर रहे। पावरप्ले, खासकर तीसरे ओवर में, उन्हें वहीं से मोमेंटम मिला, और हाँ, कुछ बॉलर्स ने ज़ोर लगाने की कोशिश की

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast