Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया 24 वर्षीय युवक, मौके पर मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया 24 वर्षीय युवक, मौके पर मौत

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पार करते समय 24 वर्षीय युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। युवक की पहचान हालांकि, रोहित कुमार के नाम से है हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार न करें, बल्कि निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अंडरपास का ही उपयोग करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा रोडवेज ने दिवाली पर कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द, अतिरिक्त बसें चलाने के आदेश

haryana Roadways News: धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर जहां अधिकतर विभागों के कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए छुट्टियां मिलती हैं, वहीं हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी सौंपी गई है, ताकि प्रदेश में बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहे और यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

हरियाणा में धनतेरस पर लाखों लाभार्थियों की दी सौगात, खातों में डाले 4470 करोड़, जानिये कौनसी कौनसी योजना के डाले हैं पैसे ?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाखों लाभार्थियों और पंचायती राज संस्थाओं व नगरपालिकाओं के बैंक खातों में सीधे 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,  मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा में 4 हजार की रिश्वत लेता बिजली निगम का JE गिरफ्तार, किसान से मांगी थी रिश्वत

Karnal News: हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बिजली निगम के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई पर कृषि भूमि पर लगे खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के बदले किसान से 4 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया और रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast