Hero Xtreme 125R Stealth Edition: Hero MotoCorp ने अपनी सबसे पॉपुलर 125cc स्पोर्टी बाइक Xtreme 125R का सबसे प्रीमियम अवतार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Stealth Edition नाम दिया है। इस नए टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 1.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
डिजाइन में दिखेगा दमदार लुक
नई Stealth Edition को कंपनी ने एकदम स्पेशल कलर स्कीम में पेश किया है। इसमें ब्रॉन्ज और ब्लैक कलर का मस्कुलर बॉडीवर्क मिलता है, जिसके साथ रेड कलर के कॉन्ट्रास्ट व्हील्स इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं।बाइक के फ्यूल टैंक एक्सटेंशन, पिलियन ग्रैब रेल और 'X' बैज पर भी लाल रंग की हाइलाइट दी गई है, जो इसके एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक को चार चांद लगा देती है।
125cc में पहली बार ऐसे एडवांस फीचर्स
इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसके फीचर्स हैं। यह Xtreme 125R लाइन-अप की इकलौती ऐसी बाइक है जिसमें 4.2-इंच का रंगीन TFT डिस्प्ले मिलता है। यह वही डिस्प्ले है जो Hero की बड़ी बाइक्स Xtreme 160R और Xpulse 210 में मिलता है।इसे Hero के ऐप से कनेक्ट करने पर आपको मिलेंगे:टर्न-बाय-टर्न नेविगेशनकॉल / SMS अलर्टम्यूजिक कंट्रोलसबसे बड़ी बात, Hero ने इस सेगमेंट में पहली बार टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दे दिया है, जो बड़ी कारों में मिलता है। यह फीचर आपके टायर की हवा पर लगातार नजर रखेगा।
Also read: Jio यूजर्स की हुई मौज! दिवाली पर कंपनी दे रही है 5 महीने का फ्री रिचार्ज, साथ में OTT भी फ्री
इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं - Rain, Road और Sport। इसमें क्रूज कंट्रोल भी मिलने की उम्मीद है।इंजन वही दमदार 124.7cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर है जो 11.4 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
कीमत - कौन सा वेरिएंट कितने का?
CBS वेरिएंट: 91,500 रुपये ABS वेरिएंट: 96,700 रुपयेABS सिंगल-सीट: 96,700 रुपयेDual-channel ABS: 1,10,000 रुपये Stealth Edition (नया): 1,16,000 रुपयेसिर्फ 6 हजार रुपये ज्यादा देकर आपको प्रीमियम कलर, TFT डिस्प्ले और TPMS जैसा पूरा पैकेज मिल रहा है। मार्केट में इसका मुकाबला TVS Raider और Honda CB125 Hornet से होगा।