Search KhabarFast

Press ESC to close

CBSE Date Sheet 2026 Out: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

CBSE Date Sheet 2026 Out: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

CBSE Date Sheet 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पूरा टाइम-टेबल अपलोड कर दिया है, छात्र वहां जाकर विषयवार शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं

CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं, दोनों की बोर्ड परीक्षाएं एक ही दिन यानी 16 फरवरी 2027, सोमवार से शुरू होंगी। बोर्ड ने साफ किया है कि सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। छात्रों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

कक्षा 10वीं का पूरा शेड्यूल

10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेगी। इस साल CBSE 10वीं के लिए कुल 83 विषयों की परीक्षा लेगा। बोर्ड ने बताया कि मुख्य विषयों के बीच छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त गैप दिया गया है ताकि छात्रों पर ज्यादा प्रेशर न पड़े।

कक्षा 12वीं का शेड्यूल ज्यादा लंबा

12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। 12वीं में विषयों की संख्या ज्यादा है, इसलिए परीक्षा करीब 52 दिनों तक चलेगी। इस बार 12वीं के लिए 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम के मुख्य विषयों की तारीखों पर छात्रों की नजर टिकी हुई थी।

Also read: 8 नवंबर से बैंकों की लंबी छुट्टी, कहीं 3 दिन तो कहीं लगातार 2 दिन बंद रहेंगी शाखाएं; देखें RBI की पूरी लिस्ट

प्रैक्टिकल परीक्षा का भी ऐलान

बोर्ड ने थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।सामान्य स्कूल: 1 जनवरी 2027 से प्रैक्टिकल शुरू होंगे। विंटर-बाउंड स्कूल: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और बर्फीले इलाकों वाले स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।छात्र इन बातों का रखें ध्यानआधिकारिक वेबसाइट से ही डेटशीट डाउनलोड करें, फर्जी लिंक से बचें।डेटशीट देखने के बाद अपने कमजोर विषयों के लिए पहले से टाइम-टेबल बना लें। अब आखिरी के महीनों में नए टॉपिक पढ़ने की बजाय रिवीजन और पिछले साल के प्रश्न पत्रों पर ज्यादा फोकस करें। प्रैक्टिकल की तैयारी भी साथ-साथ करते रहें क्योंकि प्रैक्टिकल के नंबर भी फाइनल रिजल्ट में जुड़ते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में हवा हुई जहरीली ! GRAP-3 लागू, 5वीं तक स्कूल बंद और गाड़ियों पर रोक, जानिए क्या हैं नियम

GRAP 3 Rules in Delhi: राजधानी दिल्ली और NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 382 दर्ज किया गया, जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-3 लागू करने का फैसला लिया।आपको बता दें कि जब AQI 401 से 450 के बीच होता है तो GRAP-3 लागू किया जाता है

8 नवंबर से बैंकों की लंबी छुट्टी, कहीं 3 दिन तो कहीं लगातार 2 दिन बंद रहेंगी शाखाएं; देखें RBI की पूरी लिस्ट

Bank Holiday List: नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो तारीख और अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी पहले ही चेक कर लें। 8 नवंबर से देश के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast