Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिवाली से पहले Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है, जिसमें कंपनी 5 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है। इस ऑफर में अनलिमिटेड इंटरनेट, लाइव टीवी और कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
क्या है Jio का फ्रीडम ऑफर?
कंपनी ने अपने JioHome सर्विस पर ये शानदार ऑफर निकाला है। JioHome में JioFiber और JioAirFiber दोनों प्लान आते हैं। Jio ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करके बताया है कि यूजर्स को अब सिर्फ 10 महीने की कीमत पर पूरे 15 महीने की सर्विस मिलेगी। यानी सीधे 5 महीने का फायदा बिल्कुल फ्री।
कैसे मिलेगा 5 महीने का फ्री रिचार्ज?
Jio के इस दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर के तहत आपको हर महीने 666 रुपये के हिसाब से 10 महीने का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद आपको अगले 5 महीने तक कोई पैसा नहीं देना होगा और आप पूरे 15 महीने तक अनलिमिटेड सर्विस का मजा ले सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि ये ऑफर सिर्फ मौजूदा JioHome यूजर्स के लिए है।नए यूजर्स के लिए भी ऑफरअगर आप नए यूजर हैं तो भी आपके लिए ऑफर है। नए यूजर्स को 2 महीने के JioHome प्लान के साथ 1 महीने की एक्स्ट्रा सर्विस फ्री मिल रही है।
Also read: Mahindra का बड़ा धमाका! जून 2027 तक आएंगी 4 नई SUV, BE 07 से लेकर Scorpio तक लिस्ट में
ऑफर में क्या-क्या मिलेगा?
15 भाषाओं में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलअनलिमिटेड हाई-स्पीड Wi-Fiकई पॉपुलर OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन
कैसे क्लेम करें ऑफर?
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको सिर्फ 8219582195 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देनी है। इसके बाद कंपनी की तरफ से आपको ऑफर की डिटेल मिल जाएगी।