Bank Holiday List: नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो तारीख और अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी पहले ही चेक कर लें। 8 नवंबर से देश के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नवंबर 2026 की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, त्योहारों की छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं हैं। कुछ शहरों में 9, 10 और 11 नवंबर को अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुल सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें। 
8 नवंबर से कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
8 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 9 से 11 नवंबर के बीच अलग-अलग शहरों में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और अन्य त्योहारों के चलते छुट्टियां रहेंगी।
नवंबर 2026 की तारीखवार बैंक हॉलिडे लिस्ट
8 नवंबर-रविवार -साप्ताहिक अवकाश
9 नवंबर-सोमवार -दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस |
10 नवंबर-मंगलवार-बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा,
11 नवंबर-बुधवार-लक्ष्मी पूजा, भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती सहित अन्य पर्व
13 नवंबर-शुक्रवार-वांगला महोत्सव-शिलांग
14 नवंबर-शनिवार-दूसरा शनिवार-पूरे देश में
15 नवंबर-रविवार-साप्ताहिक अवकाश-पूरे देश में
16 नवंबर-सोमवार-छठ पूजा-पटना और रांची
20 नवंबर-शुक्रवार-इगास-बग्वाल-देहरादून
23 नवंबर-सोमवार-सेंग कुट स्नेम-शिलांग
24 नवंबर-मंगलवार-गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहस पूर्णिमा-आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद
27 नवंबर-शुक्रवार-कनकदास जयंती-बेंगलुरु
28 नवंबर-शनिवार-चौथा शनिवार-पूरे देश में
29 नवंबर-रविवार-साप्ताहिक अवकाश-पूरे देश में
दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में कब बंद रहेंगे बैंक?
- दिल्ली: 8 नवंबर को रविवार और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- हरियाणा: 8 नवंबर को रविवार, 9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
- उत्तराखंड: 8 नवंबर को रविवार, 10 नवंबर को दिवाली से जुड़ी छुट्टी, 20 नवंबर को इगास-बग्वाल और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर बैंक बंद रहेंगे। 
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे ऑनलाइन काम
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। छुट्टियों के दौरान भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे भेजने, बैलेंस चेक करने और कैश निकालने जैसे काम किए जा सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस और शाखा में होने वाले दूसरे कामों में देरी हो सकती है।
Also read: हरदीप पुरी बने राज्यसभा सांसद, MP से निर्विरोध निर्वाचित, निर्वाचन अधिकारी ने किया विजयी घोषित