Search KhabarFast

Press ESC to close

Toll Plaza: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर होगा और आसान, इस महीने बैरियर फ्री होंगे ये टोल प्लाजा

Toll Plaza: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर होगा और आसान, इस महीने बैरियर फ्री होंगे ये टोल प्लाजा

Toll Plaza: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पुराने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे (एनएच-48) पर यात्रा को और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। गुजरात के चौर्यासी और दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर बैरियर फ्री प्रणाली लागू करने के बाद अब एनएचएआई इस हाईवे पर स्थित तीन प्रमुख टोल प्लाजा को भी बैरियर फ्री करने की तैयारी में है।

अधिकारियों के अनुसार, दौलतपुरा, शाहजहांपुर और मनोहरपुर टोल प्लाजा को जून महीने के दौरान चरणबद्ध तरीके से बैरियर फ्री किया जाएगा। इससे वाहन चालकों को टोल पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी और यातायात अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।

दौलतपुरा टोल से होगी शुरुआत

एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि बैरियर फ्री प्रणाली लागू करने की शुरुआत जयपुर के निकट स्थित दौलतपुरा टोल प्लाजा से की जाएगी। इसे 10 जून के आसपास नए सिस्टम से जोड़ने की संभावना है। इसके बाद शाहजहांपुर और मनोहरपुर टोल प्लाजा को भी इसी माह के अंत तक बैरियर फ्री कर दिया जाएगा।

Also read: NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

AI आधारित तकनीक से कटेगा टोल

अधिकारियों के मुताबिक, तीनों टोल प्लाजा पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित आधुनिक तकनीक और आवश्यक उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। इस नई व्यवस्था के तहत वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। कैमरों और डिजिटल पहचान प्रणाली की मदद से गुजरने वाले वाहनों से स्वतः टोल शुल्क वसूला जाएगा।

इस तकनीक का उद्देश्य यात्रा समय कम करना और टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत दिलाना है।

पीक आवर्स में नहीं लगेगी वाहनों की लंबी लाइन

वर्तमान में व्यस्त समय के दौरान इन टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे यात्रियों को काफी समय बर्बाद करना पड़ता है। बैरियर फ्री प्रणाली लागू होने के बाद वाहनों की आवाजाही बिना रुके जारी रहेगी, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, नई प्रणाली टोल संग्रहण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाएगी। इससे टोल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और मानवीय हस्तक्षेप भी कम होगा।

Also read: Bank Holiday : जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

मंत्रालय ने बताया कि सितंबर तक बदरपुर-फरीदाबाद टोल प्लाजा को भी इस तकनीक से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित नौ राज्यों के 17 टोल प्लाजा को बैरियर फ्री बनाने की योजना है।

2027 तक 108 टोल प्लाजा होंगे बैरियर फ्री

सरकार की दीर्घकालिक योजना के तहत मार्च 2027 तक देशभर के 108 टोल प्लाजा को बैरियर फ्री प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, साल 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला

Siddaramaiah on Karnataka Assembly Elections 2028: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे साल 2028 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

‘आज के युवा ही देश का भविष्य...’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों से संवाद में बोले PM मोदी

PM Modi on Vibrant Village Programme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 जुलाई रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने कहा कि केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक युवा को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है।

PM मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए उठाया बड़ा कदम, नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

PM Modi: NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा में व्यापक सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स (उच्च स्तरीय कार्यबल) के गठन की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast