Siddaramaiah on Karnataka Assembly Elections 2028: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे साल 2028 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बता दें, सिद्धारमैया साल 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद मई 2026 में पार्टी हाईकमांड के निर्देश पर उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि वे वरुणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने रहकर राज्य स्तर पर सक्रिय राजनीति जारी रखना चाहते हैं।
दरअसल, मंड्या के दौरे पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने जनसभा को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा 'मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा।‘ हालांकि चुनाव में अभी समय है। लेकिन उनके इस बयान ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने राजनीति से दूर होने का मन बना लिया है। हालांकि, उन्होंने और कांग्रेस की जीत पर पूरा विश्वास जताया है।
Also read: गहरे दबाव में बदला मानसूनी सिस्टम, 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी
सिद्धारमैया ने क्या कहा?
सिद्धारमैया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज की राजनीति भ्रष्ट हो चुकी है, इसलिए उन्होंने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इसी के साथ उन्होंने आश्वायन दिया है कि वह लोगों के दुख-सुख की आवाज जरूर बनेंगे।
अपनी सेहत का हवाला देते हुए उन्होंने ने कहा कि वह अभी 79 साल के हैं। कार्यकाल का समय पूरा होने के साथ वह 81-82 साल के हो जाएंगे। उन्होंने कहा ‘मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी। अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं है।‘ सिद्धारमैया ने आगे कहा ‘आज के समय में चुनाव के लिए हमें लोगों को पैसे देने होते हैं। आज की राजनीति पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। ईमानदार राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है।