Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके कारण कल रात पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां हुई। आज दिन में फिर से नए बादलों का निर्माण होगा जिसके असर से आज मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियां होगी।

आज हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात जिले में बिखरी हुई हल्की बारिश होगी, कुछ जगह आंधी के साथ थोड़े समय के लिए तेज बौछारें भी संभव है। शेष हरियाणा के जिलों में भी आज शाम बाद बूंदाबांदी की संभावना है। पंजाब के भी पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, भटिंडा, फाजिल्का और मानसा जिले में आंधी के साथ में बिखरी हुई हल्की बारिश होगी, कही कही तेज बौछारें भी संभव है। शेष पंजाब के जिलों में भी आज शाम को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है।

राजस्थान के इन इलाकों में बारिश

राजस्थान के श्रीगंगानगर हनुमानगढ़, चूरू, सीकर झुंझुनू, जयपुर और अलवर जिले में आंधी के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। कही कही तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। बीकानेर, नागौर, अजमेर, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर , सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिले में भी कही कही बूंदाबांदी की संभावना है। बाकी बचे शेष राजस्थान के जिलों में मौसम साफ, गर्म और आंशिक बादलवाही के बीच वाला बना रहेगा। बारिश की संभावना बाकी जिलों में अभी के अनुसार नहीं है।

उत्तर प्रदेश में होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, मथुरा और आगरा जिले में बादलवाही के बीच गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ जगह तेज बौछारें भी गिर सकती है। जबकि अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा और झांसी जिले में कही कही बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। शेष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में मौसम साफ और आंशिक बादलवाही वाला रहेगा।

शाम को सिर्फ झांसी संभाग में एक दो जगह बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जगह कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मध्यप्रदेश के भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर जिले में कही कही बूंदाबांदी की संभावना है। शेष मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ, काफी गर्म रहेगा, दिन में हल्के बादल नजर आ सकते हैं मगर बरसात की संभावना किसी जिले में नहीं है।

Also read: Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-UP-हरियाणा में हाल होगा बेहाल, पारा 40°Cके करीब

आगे का मौसम पूर्वानुमान

कल भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। जिसके कारण कल शाम बाद से परसो रात तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में फिर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर आज वोटिंग, उससे पहले पीएम मोदी का संदेश

PM Modi on Women's Reservation Bill: महिलाओं के आरक्षण, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े बिलों में पर कल देर रात तक संसद में चर्चा हुई। तीनों बिलों पर चर्चा में कई सांसदों ने हिस्सा लिया। साथ ही लोकसभा स्पीकर महिला सांसदों की तारीफ भी की। इसी बीच शुक्रवार की सुबह महिलाओं के सम्मान में पीएम मोदी ने ट्वीट किया।हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें