Search KhabarFast

Press ESC to close

महिला आरक्षण बिल पर आज वोटिंग, उससे पहले पीएम मोदी का संदेश

महिला आरक्षण बिल पर आज वोटिंग, उससे पहले पीएम मोदी का संदेश

PM Modi on Women's Reservation Bill: महिलाओं के आरक्षण, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े बिलों में पर कल देर रात तक संसद में चर्चा हुई। तीनों बिलों पर चर्चा में कई सांसदों ने हिस्सा लिया। साथ ही लोकसभा स्पीकर महिला सांसदों की तारीफ भी की। इसी बीच शुक्रवार की सुबह महिलाओं के सम्मान में पीएम मोदी ने ट्वीट किया।हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है। देश की माताएं-बहनें और बेटियां अपनी अटूट संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से आज हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं। साथ ही उन्होंने संस्कृति में एक श्लोक भी लिखा। पीएम मोदी ने लिखा कि देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या। तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः।

इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा- पीएम मोदी

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

मैं समझता हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा अपने संबोधन में कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक पर आज सुबह चर्चा शुरू हुई। राष्ट्र के जीवन में कुछ ज़रूरी पल आते हैं। ऐसे समय में, समाज की सोच और नेतृत्व की क्षमता उस पल को पकड़ लेती है और उसे देश की अमानत बना देती है, एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है। भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में, ये वैसे ही पल हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है, मैं चाहूंगा कि वे खुद के पिछले 30 सालों के परिणामों को देख लें। मैं समझता हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, एक झटके में बढ़ जाएगी 510000 सैलरी, अगर हो गई ये डिमांड पूरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आयोग को सुझाव और मेमोरेंडम सौंपने की अंतिम तारीख 15 जून को समाप्त हो चुकी है।

मुंबई में महिंद्रा लाइफस्पेस का बड़ा निवेश, कांदिवली में खरीदी 15 एकड़ जमीन, बनेगा 5600 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा निवेश सामने आया है। महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट कंपनी Mahindra Lifespace Developers ने मुंबई के कांदिवली ईस्ट में 15 एकड़ जमीन खरीदी है।

Namo Cities: 5000 करोड़ की लागत से बसेंगे ये अत्याधुनिक शहर, दिल्ली-NCR की भीड़भाड़ से लोगों को मिलेगी आजादी

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती आबादी, ट्रैफिक जाम और बुनियादी सुविधाओं पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के संतुलित विकास के लिए अगले पांच वर्षों में चार नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast