Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रिश्वत लेने के मामले में पटवारी प्रदीप कुमार गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई

Haryana News: रिश्वत लेने के मामले में पटवारी प्रदीप कुमार गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुरुग्राम में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी पर रिश्वत मांगने और उसे लेने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में गुरुग्राम में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अभियोग संख्या 13, और 16 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।  

Also read: हरियाणा सीएमओ में अफसरों के काम में बदलाव, राजेश खुल्लर के पास होम समेत 18 विभाग, देखें पूरी लिस्ट

लोगों से की अपील

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर दें। आपकी पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सीएमओ में अफसरों के काम में बदलाव, राजेश खुल्लर के पास होम समेत 18 विभाग, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों के कामों को फिर से बांट दिया है। अब राजेश खुल्लर के पास सबसे ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी आई है। राजेश खुल्लर के पास होम समेत 18 विभाग दिये गए हैं जबकि अन्य अफसरों के पास कुछ कम विभाग दिये गए हैं।

Nadoti SDM Arrest: राजस्थान में SDM काजल मीणा रिश्वत लेती गिरफ्तार, रीडर और बाबू भी ACB के हत्थे चढ़े

Nadoti SDM Arrest: राजस्थान के करौली जिले में एसीबी की टीम ने 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसडीएम काजल मीणा, एसडीएम के रीडर दिनेश सैनी और क्लर्क प्रवीण धाकड़ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख रुपये भी बरामद किये हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें