Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि  यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 1 अप्रैल को गुरुग्राम पुलिस को एक व्यक्ति ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि 13 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने और चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया था। उस व्यक्ति ने पहले शिकायत कर्ता को कुछ सोने और चांदी के सिक्के दिए, जो बिल्कुल असली थे। इसके बाद आरोपी ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दिनांक 2 मार्च 2026 को शिकायत कर्ता के घर से लगभग 2.49 करोड़ रुपए नकद जो इसने ब्याज पर लिए थे और करीब 50 तोला सोना ले लिया और बदले में नकली (पीतल) के सिक्के दे देकर फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि निवासी वडोदरा, (गुजरात),  पंकज शर्मा निवासी निहाल विहार नांगलोई (दिल्ली),   मनीष कमलेश शाह निवासी करेली बाग जिला वडोदरा (गुजरात) और ईश्वर मारवाड़ी निवासी रामदेव नगर खोडिया नगर जिला वडोदरा (गुजरात) के रूप में हुई है।

फिल्मी सितारे भी हो चुके हैं ठगी का शिकार

पुलिस ने मुताबिक, गैंग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी का काम करता आ रहा है। जिसमें ज्यादातर वारदातें मुंबई और गुजरात की हैं। ठगी के पैसों से आरोपी ने एक होटल भी खरीद रखा है। जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है। करीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से भी 25 लाख और सलमान खान के पिता सलीम ख़ान के PA से 20 लाख रुपये ठग चुका है। ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादिया कर रखी है और एक “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। प्रभुभाई गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव मे अपनी बीवी पार्वती सोलंकी को टिकट दिला कर नामाकंन भरवा कर राजनीति मे अपना वर्चस्व जमाना चाहता था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम शुभेंदु के PA की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

CM Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले का झारखंड के धनबाद से कनेक्शन निकला है। दरअसल जिस बाइक पर हत्यारे सवार थे, उसपर कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। हालांकि, विभाष भट्टाचार्य को क्लीन चीट मिल गई है।

Suvendhu PA Case:शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में मिली सफलता, दबोचे गए 3 आरोपी

Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में एसआईटी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast