Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना फिसलकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना लगभग 1,55,500 से 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,42,750 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। चांदी की कीमत ₹2,70,000 प्रति किलोग्राम बिक रही है। वहीं मुंबई 24 कैरेट सोने की कीमत 15,558 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,261 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,669 प्रति ग्राम मिल रहा है।

मिडिल ईस्ट से आई बड़ी खबर

बीती राहत मिडिल ईस्ट से एक और बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर हो चुका है। बीती रात भारतीय समयानुसार करीब 2:30 दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है और एक डील जल्द फाइनल हो सकती है। इन डेवलपमेंट्स का असर सोने की चाल पर पड़ने वाला है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,55,500 से ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,42,000 से ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,70,000 से ₹2,87,000 प्रति किलो

2. मुंबई: 24K सोना 155580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग 142610 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,000 प्रति किलो

3. चेन्नई: 24K सोना ₹156670 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग 143610 से ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,000 प्रति किलो

4. कोलकाता: 24K सोना ₹155580 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹142610 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,65,000 से ₹2,75,100 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आम यात्रियों के लिए 60 दिन, लेकिन इन लोगों को 365 दिन पहले मिलता है टिकट बुक करने का मौका

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोने-चांदी के भाव में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के रेट

Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोमवार से शुक्रवार तक लगातार सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। शानिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण कोई कारोबार नहीं होगा। पिछले कारोबारी सत्र के भाव के मुताबिक, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,159 रुपये यानी 0.81% टूटकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोना 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,010 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स सहित 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,42,630 रुपये, 22 कैरेट 1,30,750 रुपये और 18 कैरेट 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

शेयर बाजार में हाहाकार, 4 दिन में निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स दिन के हाई से 1250 अंक लुढ़का

Stock Market Crash: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लगातार चौथे सत्र में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान दिन के हाई से सेंसेक्स 1250 अंक तक गिर गया था

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast