Search KhabarFast

Press ESC to close

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

Amravati Crime News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक 8 पीड़िताओं की पहचान हो चुकी है। साथ ही 3 और पीड़ितों की पहचान होने की संभावना जताई गई है। पुलिस ने सभी पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

जांच में हुआ खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में अयान अहमद, उजैर खान, मोहम्मद साद और तरबेज खान शामिल हैं। ये सभी आरोपी अचलपुर और परतवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सभी की भूमिका अलग-अलग स्तर पर सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने अमरावती शहर में एक कमरा किराए पर लिया था। इसी कमरे में पीड़ित लड़कियों को लाकर उनका शोषण किया जाता था और उनके अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। पुलिस को शुरुआती जांच में दो पीड़िताओं के वीडियो भी मिले हैं।

आरोपियों पर लगे कई गंभीर आरोप

इस मामले में एक आरोपी पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है, जबकि दूसरे ने कमरा उपलब्ध कराया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 47 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी शुभम कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इन डिवाइस में मौजूद डेटा की जांच की जा रही है और डिलीट किए गए वीडियो को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई

प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और लोगों के शामिल होने की संभावना है और जांच लगातार जारी है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में 180 पीड़ितों का दावा किया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आम लोगों और पीड़ितों से अपील की है कि वे बिना डर के आगे आएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ये मामला पूरे क्षेत्र में चिंता का विषय बना हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Also read: Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम शुभेंदु के PA की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

CM Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले का झारखंड के धनबाद से कनेक्शन निकला है। दरअसल जिस बाइक पर हत्यारे सवार थे, उसपर कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। हालांकि, विभाष भट्टाचार्य को क्लीन चीट मिल गई है।

Suvendhu PA Case:शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में मिली सफलता, दबोचे गए 3 आरोपी

Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में एसआईटी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast