Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-UP-हरियाणा में हाल होगा बेहाल, पारा 40°Cके करीब

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-UP-हरियाणा में हाल होगा बेहाल, पारा 40°Cके करीब

IMD Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लू की स्थिति की चेतावनी जारी की है। 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की संभावना है। तो वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 16 से 19 अप्रैल तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की बहुत संभावना है। ओडिशा में यह स्थिति 16 से 20 अप्रैल तक रह सकती है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों (मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा), तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी राजस्थान में भी 15 से 18 अप्रैल के दौरान हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। कुल मिलाकर केंद्र और पश्चिम भारत के करीब 10-12 राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। 

Also read: महिला आरक्षण के बाद कैसी होगी संसद, कितनी होगी सीटों की संख्या, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली-UP का मौसम

अब अगर दिल्ली-NCR की बात करें तो आज 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो अगले कुछ दिनों में 40-42 डिग्री तक जा सकता है। UP, हरियाणा और बिहार के कई इलाकों में भी पारा 37-40 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी और बिहार में 37-40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

हालांकि राहत की कुछ खबर भी है। IMD ने बताया कि 15 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा दिल्ली-यूपी-हरियाणा के कुछ हिस्सों में 16-17 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय) में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट पहले से जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Fire: रोहिणी में भीषण आग, दूधमुहे बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, कई झुग्गियां जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत बुध विहार थाना क्षेत्र के मांगेराम पार्क इलाके में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट में आग लगी, वहां करीब 5-6 परिवार रहते थे, जिनमें करीब 18 से 20 लोग थे, जो कबाड़ा बीनने का काम करते हैं।

AAP में कद बढ़ने के साथ ही आशोक मित्तल की मुश्किलें भी बढ़ीं! ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raid On Ashok Mittal Residence: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम ने उनके बेट के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें