Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवा की भी उम्मीद

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवा की भी उम्मीद

Aaj Ka Mausam:देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा और एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि उमस से लोगों को अभी ही परेशानी होने लगी है।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में सामान्य से अधिक तापमान की उम्मीद है। जबकि पश्चिम हिमालय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश समेत 14 प्रदेशों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके इतर 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हवाएं और ओलावृष्टी होने का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पारा बढ़ने के साथ ही लोगों को गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राजधानी में हल्क बदले छाए रहेंगे। पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। सुबह के समय 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है। 10 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 से 16 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast