आज का इतिहास: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हुई थी हत्या, भूकंप से 30 हजार लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

आज का इतिहास: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हुई थी हत्या, भूकंप से 30 हजार लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

नई दिल्ली:कहने को तो आज का दिन ओर दिनों के मुकाबले सामान्य है। लेकिन आज के दिन कुछ ऐसी घटनाएं हुई थी जिससे जानकर आपकी रूह तक कांप जाएंगी। दरअसल आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई था। बता दें कि वर्ष 1991 में इसी दिन लिट्टे उग्रवादियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें उनकी जान चली गई थी। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए थे।

इसके अलावा आज ही के दिन यानी 21 मई को 18 बरस की एक खूबसूरत छरहरी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही  सन् 1935में क्वेटा शहर जो अब पाकिस्तान में स्थित है। आज ही के दिन शहर में भूकंप में बुरी तरह तबाह मची थी जिसमें करीबन 30 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

वहीं सन् 1961में दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव हुआ था। रंगभेद का विरोध करने वाले डा. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ था। सन् 1975में 41.6 किलोमीटर लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया था।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।

1819 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।

1840 :न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

1904 : पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।

1927 : अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयार्क से पेरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।
1929 : कलकत्ता और बेंगलूर के बीच भारत की पहली एयर कार्गो सेवा की शुरूआत।

Leave a comment