Search KhabarFast

Press ESC to close

Today Gold Price: त्योहार पर महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

Today Gold Price: त्योहार पर महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

Today Gold Price: रामनवमी के शुभ मौके पर सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को थोड़ा झटका लगा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने के दाम में करीब 3% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी में भी 4% तक की तेजी आई है। सोने की कीमत 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत 11,250 रुपये या 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमतों में उछाल के बाद राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,46,830 करीब पहुंच गई है। बीते दिन सोने की कीमतों में 4,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 22 कैरेट का भाव 134610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी तरफ चांदी में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में करीब 11,250 रुपये बढ़त दर्ज की गई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

देश के अन्य राज्यों का हाल

सोने में बढ़ोतरी के बाद मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 146680 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 134460 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 146680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 134460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast