चापड़ से काटा गला...आंखें फोड़कर डाले गेहूं-जौ, दिल्ली में तांत्रिक क्रिया के लिए एक अधेड़ की दी बलि

चापड़ से काटा गला...आंखें फोड़कर डाले गेहूं-जौ, दिल्ली में तांत्रिक क्रिया के लिए एक अधेड़ की दी बलि

Delhi Crime: दिल्ली के पालम इलाके में हुई हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान आरोपी ने बलि देने के लिए 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को मार डाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश के एटा से 27 वर्षीय कार्तिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को पालम इलाके में ही शराब पिलाई थी। जिसके बाद उसी व्यक्ति के घर में ही तांत्रिक क्रिया कर उसकी बलि चढ़ा दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु की। जिसमें पता चला कि आरोपी विशेष सिद्धि पाने के लिए तांत्रिक क्रिया कर रहा था।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जिसमें पता चला कि मृतक की आंखों में गेहूं, जौ और काली राई के दाने डाले गए थे। फिर चापड़ (चाकू) से उसका गला काट दिया। धड़ से खून निकालने के लिए सिर को अलग किया गया था। जिसे बाद में तेल लगाकर जलाया गया था।

क्यों की गई थी हत्या?

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति देवदास ने उसकी बेइज्जती की थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने उसकी हत्या की थी। इसी के साथ आरोपी विशेष सिद्धि पाने के लिए तांत्रिक क्रिया भी कर रहा था।  

आरोपी ने कहा कि वह देवदास की इमारत में मोटर चलाने के लिए अक्सर जाता था। उसने बताया कि वह जानता था कि देवदास की शादी नहीं हुई है लेकिन बावजूद इसके वह एक महिला के साथ रह रहा था। महिला आंध्र प्रदेश गई हुई थी और देवदास घर में अकेला था। जिसके बाद बलि चढ़ाने से पहले आरोपी ने देवदास को शराब पिलाई और फिर चापड़ से उसका गला काट दिया।

 

Leave a comment