Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब में APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को तुरंत घर भेजा गया

पंजाब में APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को तुरंत घर भेजा गया

Punjab Bomb Threat: पंजाब में धमकियों और सुरक्षा से जुड़े मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में बीएसएफ चौक के पास हुए IED ब्लास्ट के बाद अब एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार APJ School को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट हो गए। बताया जा रहा है कि यह धमकी बीएमसी चौक स्थित स्कूल को मिली। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत बड़ा फैसला लेते हुए सभी छात्रों की छुट्टी कर दी और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया। अचानक छुट्टी होने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्कूल परिसर हुई जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच की गई। फिलहाल पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। इस घटना ने इसलिए भी ज्यादा चिंता बढ़ा दी क्योंकि इसी स्कूल में आज भगवंत मान का एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लेकिन कार्यक्रम से पहले आए धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी।

IP Address को किया जा रहा ट्रेक

पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार ई-मेल के IP Address को ट्रेस किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि यह किसी की शरारत है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। पिछले कुछ महीनों में अमृतसर और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Also read: डंकी रूट का दर्द, 47 लाख गए, युवक ने अमेरिका में काटी एक साल की जेल, 3 महीने रहा मेक्सिको के जंगलों में

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast