Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार समेत 31 मंत्री ले सकते हैं शपथ

पटना में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार समेत 31 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Bihar Politics: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद आज बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में करीब 31 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी और जेडीयू दोनों दल पुराने और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

निशांत कुमार की हो रही चर्चा

सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है। माना जा रहा है कि वह पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। जेडीयू नेताओं ने उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार कर लिया है। बीजेपी कोटे से जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा है, उनमें राम कृपाल यादव, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल और मिथिलेश तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। वहीं जेडीयू की तरफ से लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी और निशांत कुमार को मौका मिल सकता है।

एलजेपी से इन्हे मिल सकता है मंत्री पद 

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) से संजय सिंह और संजय पासवान मंत्री बन सकते हैं। वहीं जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है। मंत्री बनने वाले नेताओं को फोन आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी और जेडीयू नेतृत्व की तरफ से कई नेताओं को शपथ ग्रहण के लिए तैयार रहने को कहा गया है। समारोह को लेकर गांधी मैदान में जोरदार तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार बिहार की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकता है।

Also read: Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, ‘सम्राट’ फॉर्मूले पर NDA से 27 मंत्री हुए फाइनल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

डंकी रूट का दर्द, 47 लाख गए, युवक ने अमेरिका में काटी एक साल की जेल, 3 महीने रहा मेक्सिको के जंगलों में

Punjab News: पंजाब में अक्सर नौजवान अपने उज्वल भविष्य के लिए विदेश जाने के लिए सपने देखते है, लेकिन गलत एजेंट के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते है। मोगा के गांव चक तारेवाला से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक नौजवान गलत एजेंट के साथ मिलकर डंकी रूट से अमेरिका गया। युवक से 47 लाख रुपए भी लिए गए। युवक एक साल अमेरिका की जेल में रहकर वापस लौट आया।

UP Crime News: मथुरा में लूट और डकैती के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 17 टीमें कर रही थीं तलाश

Mathura Encounter: यूपी के मथुरा जिले के सुरीर के टैंटीगांव में डकैती करने के दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। जिनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की 17 टीमें लगी हुई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast