SECR Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 1644 पदों पर भर्ती शुरु हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट वाले युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। यानी चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
बचा दें, रेलवे की इस भर्ती में रायपुर डिवीजन (DRM ऑफिस) के 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप के 281 पद शामिल हैं। इसमें विभिन्न ट्रेड्स में पद खाली हैं, जिनमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनो हिंदी/अंग्रेजी और मशीनिस्ट समेत कई ट्रेड शामिल हैं।
आवेदन करने की तारीख
आवेदन शुरू: 5 मई 2026
आवेदन की आखिरी तिथि: 4 जून 2026
योग्यता पात्रता
1. शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास कम से कम 50% अंकों के साथ। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
2. आयु सीमा: न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल। इसके अलावा SC/ST को 5 सला, OBC को 3 साल, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Also read: Gold Silver Price Today: चांदी की चमक हुई तेज, सोने में भी दर्ज की उछाल, जानें देश के प्रमख राज्यों में सोने-चांदी का हाल
चयन प्रक्रिया
खास बात यह है कि चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। यानी इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों और ITI के अंकों को 50-50% वेटेज देकर तैयार की जाएगी। जिसके बाद यनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद नए यूजर्स को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन ID बनानी होगी।
3. फिर ‘Establishment Search’ में SECR Raipur सर्च करें।
4. इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार ट्रेड चुनकर ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
5. फिर अपने 10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. आखिर में सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
बता दें, इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।