Search KhabarFast

Press ESC to close

डंकी रूट का दर्द, 47 लाख गए, युवक ने अमेरिका में काटी एक साल की जेल, 3 महीने रहा मेक्सिको के जंगलों में

डंकी रूट का दर्द, 47 लाख गए, युवक ने अमेरिका में काटी एक साल की जेल, 3 महीने रहा मेक्सिको के जंगलों में

Punjab News: पंजाब में अक्सर नौजवान अपने उज्वल भविष्य के लिए विदेश जाने के लिए सपने देखते है, लेकिन गलत एजेंट के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते है। मोगा के गांव चक तारेवाला से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक नौजवान गलत एजेंट के साथ मिलकर डंकी रूट से अमेरिका गया। युवक से 47 लाख रुपए भी लिए गए। युवक एक साल अमेरिका की जेल में रहकर वापस लौट आया।

वहीं पीड़ित अमरजीत सिंह के पिता मोहिंदर सिंह ने बताया कि मैने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए मैंने अपने दूर के रिश्तेदार से बात की, तो उन्होंने जालंधर के एक अजेंट से बात की। एजेंट ने कहा कि हम आप के बेटे को अमेरिका भेज देंगे और जब आप का बेटा अमेरिका चला गया और वहां पर काम पर लग जाएगा, तो आप हमें पेमेंट कर देना। हमारी बात 44 लाख रूपये में हुई थी। वहीं एजेंट ने मेरे बेटे को तुर्की का बीजा लगवा दिया और उसको टिकट भी तुर्की की दे दी। वहां पर मेरा बेटा पहुंचा तो फिर उसको बस द्वारा ग्रीस भेज दिया और उसके बाद एजेंट ने हमसे पैसे मंगवाने शुरू कर दिए और बेटे को परेशान करने लगा।

युवक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे के साथ बहुत मारपीट करनी शुरू कर दी और फिर बेटे को वीडियो कॉल पर मेरे साथ बात करवाई हमने अपनी जमीन बेची। गोल्ड बेचा और गांव से उधार भी लेकर उनको 47 लाख रुपए दिए। उसके बाद मेरे बेटे को मेक्सिको से डंकी लगा कर अमेरिका भेजा। जहां अमरीका पुलिस ने उसे उसी समय गिरफ्तार कर लिया। मेरा बेटा एक साल तक अमेरिका की जेल में रहा। जहां उसके साथ जो कुछ हुआ वह बयान नहीं कर सकते। एक साल की जेल काटने के बाद बेटा वापस आया और तीन महीने तक बेसुध रहा।

मोहिंदर सिंह ने बताया कि फिर हमने मोगा एस एस पी को शिकायत की हमने जो पैसा दिया उसकी वीडियो हमारे पास थी। हमने जमीन और गोल्ड बेचा उसकी रसीद भी हमारे पास थी। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। हम इंसाफ की मांग करते है हमने एक नम्बर में जाने के लिए पैसे दिए थे लेकिन एजेंट ने हमारे साथ ठगी मार ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है

कई बार ऐसे कमरों में बंद रखा- पीड़ित अमरजीत

वही पीड़ित अमरजीत ने बताया कि मेरी एजेंट के साथ सही ढंग से अमेरिका जाने की बात हुई थी लेकिन एजेंट ने मेरे साथ धोखा किया। मुझे तुर्की का विजिटर वीजा दिला दिया और तुर्की से आगे ग्रीस मुझे बस से भेजा और फिर फ्रांस भेजा। उसके बाद मेरे से पैसे मांगने शुरू कर दिए। मेरे साथ मारपीट करते रहे। मुझे जंगलों में भूखे प्यासे रखा। कई बार ऐसे कमरों में बंद रखा। जहां पर कीड़े मकोड़े होते थे मुझे डंकी द्वारा भेजना शुरू किया। मेरे परिवार ने जमीन और गोल्ड बेच कर पैसे दिए। मेरी हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। 21 अक्टूबर 2024 को यहां से निकला था। उस समय उन्होंने कहा कि काम दिलाने के बाद ही पैसे लेंगे।

लोगों को दी सलाह

अमरजीत ने बताया कि मुझे मेक्सिको के जंगलों में रखा कभी पैदल कभी मोटर साइकिल ओर कभी गाड़ी पर भेजा। पैसा देने के बाद मेक्सिको से दीवार फांद कर अमरीका भेजा और वहां पर मुझे पुलिस ने पकड़ लिया। जैसी मेरी हालत हुई भगवान दुश्मन के साथ भी न करें मुझे बहुत टार्चर किया गया। मैं आपको बता नहीं सकता। पानी तक नहीं पीने को मिलता था। मेरा बुरा हाल था। हमारा 47 लाख का नुकसान हो गया। मैं बस यही कहूंगा कि थोड़े में गुजारा कर लो लेकिन गलत एजेंट की हाथ मत आओ।

Also read: Punjab News: अमृतसर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक युवक घायल, इलाके में दहशत

जांच में जुटी पुलिस

वही धर्मकोट के थाना मुखी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मोहिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मोहिंदर सिंह के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 47 लाख की ठगी हुई है पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ओर अभी गिरफ्तारी बाकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पटना में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार समेत 31 मंत्री ले सकते हैं शपथ

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद आज बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

UP Crime News: मथुरा में लूट और डकैती के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 17 टीमें कर रही थीं तलाश

Mathura Encounter: यूपी के मथुरा जिले के सुरीर के टैंटीगांव में डकैती करने के दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। जिनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की 17 टीमें लगी हुई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast