Search KhabarFast

Press ESC to close

‘पहले भी ऐसे बहुत से लोगों का भूत उतारा है’ शुभेंदु अधिकारी के PA की मौत पर बोले अनिल विज

‘पहले भी ऐसे बहुत से लोगों का भूत उतारा है’ शुभेंदु अधिकारी के PA की मौत पर बोले अनिल विज

Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर की आज पहली बरसी है जिसके लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज स्वाभिमान का दिन है। राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिन है आतंक क्यों के खिलाफ आक्रोश का दिन है भारत की शक्ति और सोच का दिन है। आतंकवादी घटनाएं पहले भी होती थी परंतु पूर्व की सरकार है उनको श्रद्धांजलि देकर अपने ड्राइंग रूम में चली जाती थी और उनका दायित्व खत्म हो जाता था, लेकिन शेर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई परंपरा को बदला है। अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि सहायता वह सदियों तक उठने की हिम्मत नहीं कर सकेगा और यह पैगाम है की हिंदुस्तान की तरफ कोई भी आंख उठा कर न देखें।

चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी के दिए बयान पर चुटकी लेते हुए अनिल विज ने कहा कि मरता क्या ना करता अब हार गई है और हार को स्वीकार कर लेना चाहिए। कभी वह कहती है कि वो त्यागपत्र नहीं देगी। देश के जो संविधान निर्माता थे उनको इस बात का ज्ञान था कि भविष्य में ऐसे राजनीतिज्ञ भी आ सकते हैं। जो हारने के बाद त्यागपत्र नहीं देंगे तो उसको हटाने के लिए कानून में प्रावधान रखा गया है। सब जानते हैं यह रफ़्फड़बाज महिला है कोई ना कोई रफ़्फड़बाजी करके रखती है। जब तक इन्होंने शासन किया तब भी रफ़्फड़ डालकर रखें और अब भी बेवजह यह रफ़्फड़ डाल रही है कानून के मुताबिक चलना चाहिए जहां तक कोर्ट में जाने की बात है तो हर व्यक्ति का अधिकार है इस पर उन्हें कोई एतराज नहीं है।

शुभेंदु अधिकारी के PA की मौत पर बोले अनिल विज

ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विजय ने कहा कि बंगाल का जो गुंडाराज है जिसका वहां की जनता ने 4 तारीख को भोग डाल कर खत्म कर दिया है। अब उससे जुड़े हुए लोग उसी दिन से वहां पर आतंक मचा रहे हैं। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं ऐसे लोगों का भूत उतारने के लिए और पहले भी ऐसे बहुत से लोगों का भूत उतारा है देश के गृहमंत्री अमित शाह शांति कर देंगे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast