स्ट्रोक आने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

स्ट्रोक आने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Stroke Warning Signs: हाल ही में जीरोधा के सीईओ और संस्थापक नितिन कामथ ने खुलासा किया कि उन्हें स्ट्रोक अटैक आया था। दरअसल, ब्रेन अटैक को ही स्ट्रोक कहा जाता है। दिमाग में सही तरह ब्लड सप्लाई न होने की वजह से उसकी रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं, जिससे ऑक्सीजन भी सही तरह नहीं पहुंच पाता है और ब्रेन काम करना बंद कर देता है। ऐसे में अगर सही समय पर इलाज न हो तो ये जानलेवा हो सकता है। लेकिन स्ट्रोक कभी भी अचानक नहीं आता। इसके आने से पहले कई संकेत शरीर में नजर आने लगते हैं। ऐसे में जानते हैं कौन कौन से ऐसे वार्निंग साइन होते हैं जो शरीर में नजर आते हैं।

हाथ-पैर में कमजोरी होना

स्ट्रोक के आने से करीबन एक हफ्ते पहले हाथ-पैर में कमजोरी महसूस होने लगती है। अंग सुन्न होना भी महसूस होते हैं। अगर ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

 याददाश्त का कमजोर होना

स्ट्रोक के आने से पहले याददाश्त भी प्रभावित होने लगती है। ऐसे में किसी चीज को बार बार भूलना या किसी बात पर फोकस न पाना जैसी समस्याएं दिखाई देती हैं तो ऐसे में डॉक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए।

चक्कर का आना

स्ट्रोक के आने सेहफ्ते भरपहले चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर अचानक से बार-बारबिना किसी कारण के चक्कर आता है तो अलर्ट हो जाना चाहिए।

धुंधला दिखाई देना

स्ट्रोक आने से करीब 7 दिन पहले मरीज को अचानक से कम या धुंधला दिखाई पड़ने लगता है।  इसलिए आपको ऐसे लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

शरीर का संतुलन बिगड़ना

स्ट्रोक आने से करीब 7 दिन पहले शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। शरीर का बैलेंस बनाए रखने में दिक्कत आने लगती है। चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में मरीज और परिवार के सदस्यों को सावधान होकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Leave a comment