Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी आंध्र प्रदेश पहुंचे। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एनडीए न सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा, बल्कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगा।'विकसित आंध्र प्रदेश', 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
विपक्ष को साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने नतीजों से पहले ही चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। साथ ही, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को आंध्र प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।वाईएसआर कांग्रेस के पास पूरे 5 साल थे, लेकिन इस बार उसने बुरी तरह बर्बाद कर दिया और आंध्र प्रदेश को पिछड़ेपन की बेड़ियों में जकड़े रखा।
‘विकास के नाम पर काम शून्य हुआ’
उन्होने कहा, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के तहत आंध्र प्रदेश का विकास असंभव है।विकास के नाम पर काम शून्य और भ्रष्टाचार शत प्रतिशत है।आंध्र प्रदेश ऊर्जा और प्रतिभा से समृद्ध है।प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती है।आज, जब भारत बड़ी प्रगति कर रहा है, तो आंध्र प्रदेश को भी ऐसा ही करना चाहिए।
‘काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं’
पीएम मोदी ने आगे कहा, इससे पहले भी, कांग्रेस के एक सांसद के घर से नोटों का एक पहाड़ मिला था। इतने नोट थे कि मशीनें भी गिनते गिनते थक गई थीं।ऐसा क्यों है कि जिनके पास भी नोटों के पहाड़ मिलते हैं, वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं। ऐसा तो नहीं, ये जो पैसे पकड़े जा रहे हैं, वो कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे।कहीं ऐसा तो नहीं, कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने पूरे देश में काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, पूरा देश टीवी पर देख रहा है, झारखंड में ED ने नोटों के पहाड़ खोदकर निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से ये नोटों का पहाड़ निकला है।कांग्रेस वालों ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था।
Leave a comment