HPBOSE 10th Result: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, जानें कैस कर पाएंगे रिजल्ट चेक? यहां पढ़ें

HPBOSE 10th Result: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, जानें कैस कर पाएंगे रिजल्ट चेक? यहां पढ़ें

HPBOSE 10th Result: इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) अब हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बोर्ड मंगलवार 7 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले छात्र इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। हिमाचल बोर्ड के मुताबिक रिजल्ट मंगलवार सुबह 10:30 बजे जारी किया जा सकता है। जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर लिंक सक्रिय हो जाएगा। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए राज्य भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां करीब 95 हजार छात्रों ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक 2024 की परीक्षा दी थी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च को खत्म हुईं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्हें अपनी मार्कशीट देखने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- “एचपी 10वीं रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

- सबमिट बटन पर क्लिक करें,

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में किए बदलाव

आपको बता दें कि इस बार हिमाचल बोर्ड प्रबंधन ने परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित करने के लिए तकनीक में कई बदलाव किए थे। इस दौरान जहां मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई, वहीं मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई गई और उत्तर पुस्तिकाओं के अंक ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था भी की गई।

Leave a comment