Worlds First Electric Flying Car: इस सेलिब्रिटी ने की दुनिया के पहले Flying Car की सवारी, इसके फीचर्स कर देंगे आपको हैरान

Worlds First Electric Flying Car: इस सेलिब्रिटी ने की दुनिया के पहले Flying Car की सवारी, इसके फीचर्स कर देंगे आपको हैरान

First Flying Car: कैलिफोर्निया बेस्ड सस्टेनेबल इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टशन बेस्ड कंपनी एलेफ ऐसोनॉटिक्स की शुरूआत 2015 में हुई थी। जहां एक तरफ इस कंपनी का मकसद दुनिया की पहली हवा में उड़ने वाली कार को बनाना था। वहीं दुसरी ओर अब इस कंपनी का ये सपना पूरा हो चुका है। फ्लाइंग कार के क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं इस कार की सवारी करने वाले पहले शख्स फ्रांस के सेलिब्रिटीम्यूजिक कंपोजर और परफॉर्मर जीन-मिशेल जोर्रे ने की है। यह सारा वाकया स्लोवाकिय में हुआ जहां म्यूजिशियन ने क्लेन विजन के चेयरमैन स्टीफन क्लेन के साथ फ्लाइंग कार में उड़ने का लुत्फ उठाया है।

2500 फीट तक उड़ी फ्लाइंग कार

बता दें कि जीन-मिशेल ने स्लोवाकिया के पिएस्टनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग फलाइट में उड़ान भरी। उन्होंने क्लेन विजन के चेयरमैन स्टीफन क्लेन के साथ 2,500 फीट की ऊंचाई तक जाकर हवाई सफर किया। इसके साथ ही कार मोड को चालू करते ही ये फ्लाइंग कार एक कार का रूप लेती है और इसका साइज फ्लाइंग कार वर्जन से काफी छोटा हो जाता है।

कितनी है कार की कीमत

वहीं Alef मॉडल एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की कीमत 2,99,999 डॉलर होने की संभावना है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 2.46 करोड़ रूपये होगी। बता दे कि Alefएयरोनॉटिक्स ने अक्टूबर 2022 में मॉडल ए फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप का अनावरण किया। इसके साथ ही इस कार में कुल आठ प्रोपेलर लगाए गए हैं। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार में अभी तक एक या दो लोगों के बैठने की क्षमता होती है। हालांकि कंपनी का लक्ष्य जल्द ही इससे अधिक क्षमता वाली फ्लाइंग कार बनाने का है।

फ्लाइंग कार में ये है फीचर्स

वहीं इस फ्लाइंग कार में रिट्रैक्टेबल विंग, फोल्डिंग टेल सर्फेस और पैराशूट जैसे फीचर्स भी मिलते है। यह फ्लाइंग कार टू-सीटर है यानी इसमें दो लोगो ही बैठकर सफर कर सकते है। गौरतलब है कि स्लोवाकिया की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इसे उड़ान भरने के लिए सर्टिफिकेट दिया है। कंपनी के अनुसार, ये अब तक 500 से ज्यादा टेकऑफ और लैंडिंग कर चुकी है।

Leave a comment