HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट , 74% Student हुए पास

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का  रिजल्ट , 74% Student हुए पास

Himachal Pradesh 10th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने आज यानी की 7 मई को 10वीं के रिजल्टघोषित कर दिए हैं। बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने जानकारी दी है कि इस साल का पास प्रतिशत 74 रहा है। जबकि कुछ ही देर में बोर्ड की तरफ से बाकी जानकारियां भी सामने आ जाएंगी, जैसे इस साल के टॉपर्स कौन रहे। इसके अलावा लड़कियों के पास होने का प्रतिशत कितना रहा है।हमीरपुर की रहने वाली रिधिमा शर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। रिधिमा के 700 में से 699 अंक आए हैं। 

बता दे कि बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने जानकारी दी है कि इस साल 92 हजार स्टूडेंट्स ने परिक्षा दी थी। इसके साथ ही इस साल पास प्रतिशत 74 रहा है। HPBOSE 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो पास नहीं होंगे उन्हें HPBOSE कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। इसके लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट बाद में जारी करता है। छात्र निराश न हों, अगर एक या दो विषय में 33 से एक दो नंबर कम हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्हें अपनी मार्कशीट देखने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- “एचपी 10वीं रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

- सबमिट बटन पर क्लिक करें,

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Leave a comment