Kharna Puja Do's and Don'ts: छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर छठी मैया को भोग लगाते हैं। इसके बाद ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है। मान्यता है कि खरना के दिन की गई छोटी सी गलती भी व्रत को खंडित कर सकती है, इसलिए इस दिन विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
1. झूठा या बासी खाना न खाएं
खरना के दिन व्रती को दिनभर कुछ भी नहीं खाना चाहिए। शाम को प्रसाद ग्रहण करने से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें। प्रसाद बनाने के लिए नए चावल, नया गुड़ और शुद्ध घी का ही प्रयोग करें।
2. प्रसाद को चखें नहीं
खरना की खीर बनाते समय सबसे बड़ी गलती उसे चखना है। प्रसाद को बिना चखे ही छठी मैया को भोग लगाएं। चखने से प्रसाद झूठा हो जाता है और व्रत अधूरा माना जाता है।
3. लहसुन-प्याज का इस्तेमाल वर्जित
खरना के प्रसाद में लहसुन-प्याज का प्रयोग पूरी तरह वर्जित है। खाना मिट्टी के नए चूल्हे या गैस पर साफ बर्तनों में बनाना चाहिए। बनाने वाला व्यक्ति भी शुद्ध और उपवास में होना चाहिए।
4. गंदे कपड़े और गंदी रसोई में प्रसाद न बनाएं
खरना के दिन घर की रसोई को अच्छी तरह साफ करें। गंदे हाथों या बिना स्नान के प्रसाद न बनाएं। प्रसाद बनाते समय किसी से झगड़ा या अपशब्द न बोलें, मन को शांत रखें।
5. प्रसाद ग्रहण करने के बाद कुछ न खाएं
खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती को पानी भी नहीं पीना चाहिए। इसके बाद से ही निर्जला व्रत शुरू हो जाता है जो अगले दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही टूटता है। प्रसाद के बाद चाय, पानी या फल खाना व्रत भंग करने जैसा माना जाता है। खरना श्रद्धा और संयम का पर्व है। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो छठी मैया की कृपा से आपका व्रत सफल होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी।
Also read: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर! AQI 348 के पार, कई इलाकों में 400+ पहुंचा प्रदूषण
खरना के बाद शुरू होता है 36 घंटे का व्रत
खरना का प्रसाद ग्रहण करते ही व्रती का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती को पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करनी होती है। अगले दिन शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाता है और फिर पूरी रात जागकर छठी मैया की आराधना की जाती है। इसके बाद तीसरे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत पूर्ण होता है। यही वजह है कि खरना को छठ का सबसे कठिन और पवित्र पड़ाव माना जाता है।