Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कैथल में एक हादसे ने उजाड़े तीन परिवार, 3 युवकों की मौत और 4 घायल

Haryana News: कैथल में एक हादसे ने उजाड़े तीन परिवार, 3 युवकों की मौत और 4 घायल

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

यह हादसा कैथल के सिसमौर नहर के पास हुआ। जहां गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराया। बताया जा रहा है कि गांडी में सात युवक सवार थे। गाड़ी जैसे ही सिसमौर नहर के पास पहुंची वैसे ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी युवकों की पहचान कर ली है। हादसे में अजय (29), नवदीप (20) और प्रदीप (32) की दुखद मृत्यु हो गई। वहीं,नरेंद्र, साहिल, गौरव और अर्जुन घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: मथुरा में चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया कट पुल पर देर रात एक चलती डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखण्डियों के अनुभव और प्रतिभा से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, CM धामी ने कही बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री आवास में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके साथ संवाद किया और उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में उनके योगदान की सराहना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast