Search KhabarFast

Press ESC to close

अफगानिस्तान के स्कूल में अचानक हुआ जोरदार धमाका, 6 छात्रों की दर्दनाक मौत, 97 घायल, मचा हड़कंप

अफगानिस्तान के स्कूल में अचानक हुआ जोरदार धमाका, 6 छात्रों की दर्दनाक मौत, 97 घायल, मचा हड़कंप

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार में शनिवार को एक स्कूल में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में कम से कम 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हो गए हैं। कुनार प्रोविंशियल अस्पताल के प्रमुख मावला दाद ने अल जजीरा को इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ये शुरुआती आंकड़े हैं और जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

धमाके के तुरंत बाद जांच एजेंसियां हरकत में आ गईं

कुनार में इन्फॉर्मेशन और कल्चर के डायरेक्टर मावलावी समी-उल-हक ने बताया कि यह धमाका शनिवार सुबह करीब 10 बजे पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास बने एक घर में हुआ। यह घर माइनिंग का काम करने वाले लोगों का था, जिन्होंने वहां डायनामाइट जमा करके रखा था। धमाके के तुरंत बाद जांच एजेंसियां हरकत में आ गईं। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे कुनार प्रांत की जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और यह पता लगाने में जुट गईं कि आखिर ब्लास्ट कैसे हुआ।

Also read: कोविड से भी भयावह दिन देखने के लिए रहिए तैयार! AI रिसर्चर ने खाना और कैश जमा करने की दी सलाह

स्कूल में हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट

इससे पहले अगस्त में काबुल के एक स्कूल में हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 40 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। इस धमाके के बाद प्राइवेट प्राइमरी स्कूल ने अपने फेसबुक पेज पर मैसेज पोस्ट कर लोगों से मृतकों और घायलों के लिए दुआ करने की अपील की। तालिबान सरकार के पिछले पांच सालों के राज में काबुल में कई हमले हो चुके हैं। इसमें जनवरी में एक सेंट्रल चाइनीज रेस्टोरेंट में हुआ धमाका भी शामिल है, जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए थे। दश्त-ए-बारची इलाके में भी कई जानलेवा धमाके हुए हैं, जिसमें 2021 में एक गर्ल्स स्कूल के बाहर हुआ कार बम धमाका भी शामिल है, जिसमें 90 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने ली थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कोविड से भी भयावह दिन देखने के लिए रहिए तैयार! AI रिसर्चर ने खाना और कैश जमा करने की दी सलाह

Al Researcher Alert:ठीक सात साल पहले कोविड का दौर आप सभी को बखूबी यादव होगा। जब लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए थे। उस महामारी में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। लोगों के जीवन में इस कदर उथल-पुथल मची थी, जो कई घरों को आज भी दर्द दे रहा होगा।

Pashupatinath Temple: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में विदेशी युवकों से भिड़े भगवाधारी साधु, फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया जवाब, VIDEO वायरल

Pashupatinath Temple:नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भगवा कपड़े और सिर पर पगड़ी पहने एक साधु तीन विदेशी युवकों के साथ सनातन और ईसाई धर्म पर बहस करते नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast