Search KhabarFast

Press ESC to close

कोविड से भी भयावह दिन देखने के लिए रहिए तैयार! AI रिसर्चर ने खाना और कैश जमा करने की दी सलाह

कोविड से भी भयावह दिन देखने के लिए रहिए तैयार! AI रिसर्चर ने खाना और कैश जमा करने की दी सलाह

Al Researcher Alert:ठीक सात साल पहले कोविड का दौर आप सभी को बखूबी यादव होगा। जब लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए थे। उस महामारी में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। लोगों के जीवन में इस कदर उथल-पुथल मची थी, जो कई घरों को आज भी दर्द दे रहा होगा।

अब एक एआई रिसर्चर की चेतावनी ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। एआई रिसर्चर निकोला जुर्कौविक का कहना है कि साल 2027 में हालात कोरोना महामारी से भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। उन्होंने राशन, पानी और नकदी रखने की सलाह दी है।

एआई के खतरे को लेकर किया अलर्ट  

निकोला जुर्कोविक ने एआई के तीन खतरे बताए हैं। उन्होंने कहा कि एआई बेकाबू होकर देश के जरूरी सिस्टम को हैक कर ले। दूसरा कारण है, कुछ लोग एआई की सहायता से जैविक हथियार बना ले और तीसरा कारण है, दुनिया के बड़े नेता मशीनों को जरूरत से ज्यादा ताकत सौंप दें। निकोला ने सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से एआई का प्रभाव बढ़ रहा है। उनके मुताबिक एआई सिस्टम ने कई बड़ी कंपनियों के डेटा में सेंध लगाया है। अभी तक नुकसाना पैसों तक सीमित था लेकिन, अगले साल यानी 2027 तक इंसानों की जान पर भी आ सकता है।            

दूसरे लोगों ने भी किया आगाह  

निकोला का यह भी मानना है कि अभी वक्त संभलने का है। उन्होंने पूरी दुनिया में सख्त कानून बनाने की बात कही है। जिससे एआई के दौड़ को कंट्रोल किया जा सके। बता दें कि निकोला अकेले नहीं है, जिन्होंने एआई से संभलने की बात कही है। एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले जेफ्र हिंटन, योशुआ बेंगियों और ओपनएआई से जुड़े बड़े नाम भी चेतावनी दे चुके हैं कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के सुपर इंटेलिजेंट एआई बनाना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।  
 

Also read: AI कंपनियों की चमक पड़ी फीकी! अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट, लाखों करोड़ रुपए स्वाहा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pashupatinath Temple: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में विदेशी युवकों से भिड़े भगवाधारी साधु, फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया जवाब, VIDEO वायरल

Pashupatinath Temple:नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भगवा कपड़े और सिर पर पगड़ी पहने एक साधु तीन विदेशी युवकों के साथ सनातन और ईसाई धर्म पर बहस करते नजर आ रहे हैं।

अफगानिस्तान के स्कूल में अचानक हुआ जोरदार धमाका, 6 छात्रों की दर्दनाक मौत, 97 घायल, मचा हड़कंप

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार में शनिवार को एक स्कूल में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में कम से कम 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हो गए हैं। कुनार प्रोविंशियल अस्पताल के प्रमुख मावला दाद ने अल जजीरा को इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ये शुरुआती आंकड़े हैं और जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast