Search KhabarFast

Press ESC to close

Pashupatinath Temple: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में विदेशी युवकों से भिड़े भगवाधारी साधु, फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया जवाब, VIDEO वायरल

Pashupatinath Temple: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में विदेशी युवकों से भिड़े भगवाधारी साधु, फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया जवाब, VIDEO वायरल

Pashupatinath Temple:नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भगवा कपड़े और सिर पर पगड़ी पहने एक साधु तीन विदेशी युवकों के साथ सनातन और ईसाई धर्म पर बहस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साधु बाबा फर्राटेदार अंग्रेजी में विदेशी युवकों के सवालों का जवाब देते दिखाई देते हैं। इस बहस को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और उन्होंने इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मोबाइबल और जीसस का पाठ पढ़ाने पहुंचे थे विदेशी युवक

वायरल वीडियो के मुताबिक, तीन विदेशी युवक हाथों में कुछ पर्चे लेकर पशुपतिनाथ मंदिर में बैठे साधु के पास पहुंचते हैं। वे साधु को जीसस और बाइबल के बारे में बताने लगते हैं और ईसाई धर्म को परम सत्य बताते हैं। इस पर साधु उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं कि वे ईसाई धर्म के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं। जब विदेशी युवक अपनी बात पर अड़े रहते हैं, तो साधु भी बेबाकी से अपनी दलीलें रखते हैं। बातचीत के दौरान साधु खुद को इंग्लैंड का पूर्व कारोबारी बताते हैं और पश्चिमी देशों की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाते हैं। वे अमेरिका और इंग्लैंड पर चीन के पैसे और संपत्तियों का इस्तेमाल करने के बाद उसी को दोषी ठहराने का आरोप लगाते हैं।

जॉन 3:16 का दिया हवाला, साधु ने कहा- मेरा कोई नाम नहीं

बहस के दौरान एक विदेशी युवक बाइबल की मशहूर आयत 'जॉन 3:16' का हवाला देते हुए कहता है कि ईश्वर ने दुनिया को बचाने के लिए अपने इकलौते बेटे ईसा मसीह को कुर्बान कर दिया। इस पर साधु जवाब देते हैं कि इसमें नया क्या है? उनके मुताबिक, कई साधु अपना पूरा जीवन जगत कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं। बातचीत खत्म होने से पहले विदेशी युवक साधु का नाम पूछते हैं और हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। हालांकि, साधु जवाब देते हैं, "मेरा कोई नाम नहीं है और मैं किसी से हाथ नहीं मिलाता।" इसके बाद बहस खत्म हो जाती है।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स साधु के ज्ञान और अंग्रेजी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके बातचीत करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों और साधु की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।         

Also read: Quad Summit 2026: 'वह बहुत सख्त आदमी...' मनीला में Quad Summit से पहले ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को लेकर कही बड़ी बात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कोविड से भी भयावह दिन देखने के लिए रहिए तैयार! AI रिसर्चर ने खाना और कैश जमा करने की दी सलाह

Al Researcher Alert:ठीक सात साल पहले कोविड का दौर आप सभी को बखूबी यादव होगा। जब लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए थे। उस महामारी में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। लोगों के जीवन में इस कदर उथल-पुथल मची थी, जो कई घरों को आज भी दर्द दे रहा होगा।

अफगानिस्तान के स्कूल में अचानक हुआ जोरदार धमाका, 6 छात्रों की दर्दनाक मौत, 97 घायल, मचा हड़कंप

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार में शनिवार को एक स्कूल में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में कम से कम 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हो गए हैं। कुनार प्रोविंशियल अस्पताल के प्रमुख मावला दाद ने अल जजीरा को इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ये शुरुआती आंकड़े हैं और जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast