Search KhabarFast

Press ESC to close

मार्केट में मचने वाली है हलचल, Fortuner के सामने उतरेगी ये पावरफुल SUV; इस दिन भारत में होगी लॉन्च

मार्केट में मचने वाली है हलचल, Fortuner के सामने उतरेगी ये पावरफुल SUV; इस दिन भारत में होगी लॉन्च

SUV MG Majestor: टोयोटा फॉर्च्यूनर की राजतिलक वाले प्रीमियम SUV सेगमेंट में तहलका मचाने वाली नई दमदार गाड़ी आ रही है। JSW MG मोटर इंडिया अपनी फ्लैगशिप SUV MG Majestor को 20 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पहले ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी है सिर्फ ₹41,000 में आप इसे बुक कर सकते हैं। MG Majestor मौजूदा MG Gloster की जगह लेगी और ज्यादा प्रीमियम, फीचर-पैक्ड तथा पावरफुल बनेगी। लॉन्च के बाद इसकी कीमत ₹40 लाख से ₹45 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। तो वहीं, इसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होंगी। 

MG Majestor की खास बातें

1. इंजन और परफॉर्मेंस: 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन जो 215 bhp की पावर देगा। 2WD और 4WD दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। ऑफ-रोडिंग क्षमता भी Fortuner जितनी ही मजबूत होने वाली है।

2. सिटिंग: 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध।

3. वैरिएंट्स: Sharp, Savvy और Savvy 4X4 Plus

4. फीचर्स: लेवल-2 ADAS, 12.3 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह नया केबिन और एक्सटीरियर डिजाइन, प्रीमियम मैटेरियल्स और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स। 

Also read: युद्ध जैसे हालात में बनें स्मार्ट...फोन में अभी डाउनलोड करें ऑफलाइन ऐप्स, आपको रखेंगे सुरक्षित

मालूम हो कि टोयोटा फॉर्च्यूनर पिछले कई सालों से इस सेगमेंट की किंग बनी हुई है, लेकिन MG Majestor इसमें कई गुना ज्यादा फीचर्स, बेहतर टेक्नोलॉजी और आकर्षक कीमत के साथ एंट्री करने जा रही है। Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और अन्य प्रीमियम SUV को भी सीधी चुनौती मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब लंबी दूरी की टेंशन खत्म! सिंगल चार्ज में 400KM चलने वाला ई-स्कूटर भारत में लॉन्च; जानिए इसकी कीमत

Long Range Electric Scooter: बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Simple Energy ने अपना फ्लैगशिप मॉडल Simple Ultra लॉन्च कर दिया है, जो दावा किया जा रहा है कि भारत का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

28 दिन की वैलिडिटी से मिलेगी राहत, Airtel का 60 दिन वाला सस्ता प्लान हुआ लॉन्च; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Airtel Recharge Plan: भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया और सुविधाजनक रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिससे लंबी वैलिडिटी की चाहत रखने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, कंपनी का ₹619 वाला 60-दिन वैलिडिटी प्लान अब उपलब्ध है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 SMS प्रतिदिन का लाभ शामिल है।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo का नया फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा फीचर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Vivo X300 Ultra: कैमरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 सीरीज के सबसे पावरफुल मॉडल X300 Ultra को भारत लाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें