Search KhabarFast

Press ESC to close

जॉब मार्केट में मंडरा रहा 'घोस्ट हायरिंग' का खतरा, कंपनियां निकाल रही फर्जी नौकरियां; ऐसे रहें सावधान

जॉब मार्केट में मंडरा रहा 'घोस्ट हायरिंग' का खतरा, कंपनियां निकाल रही फर्जी नौकरियां; ऐसे रहें सावधान

Ghost Hiring Jobs Alert: नौकरी की तलाश कर रहे युवा वर्ग हो जाए सावधान! हालिया सर्वे और रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 में से करीब 4 कंपनियां (लगभग 40%) फर्जी नौकरी के विज्ञापन (घोस्ट जॉब्स) पोस्ट कर रही हैं। ये वे पद हैं जिन्हें भरने का कोई इरादा नहीं होता, फिर भी कंपनियां इन्हें LinkedIn, Indeed, Naukri.com जैसी वेबसाइट्स पर लंबे समय तक लाइव रखती हैं। इस प्रक्रिया को घोस्ट हायरिंग कहा जा रहा है, जो जॉब सीकर्स का समय, ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य बर्बाद कर रही है।

घोस्ट हायरिंग क्यों हो रही है? 

दरअसल, घोस्ट हायरिंग से कई कंपनियां इसके कई फायदे उठाती हैं। कई फर्म भविष्य के लिए टैलेंट पाइपलाइन तैयार करने के लिए रिज्यूमे इकट्ठा करती हैं। कुछ कंपनियां निवेशकों को कंपनी की ग्रोथ का भ्रम देने या मौजूदा कर्मचारियों को यह दिखाने के लिए कि मदद आने वाली है, ऐसे विज्ञापन डालती हैं। कुछ मामलों में मार्केट इंटेलिजेंस हासिल करने, सैलरी रेंज टेस्ट करने या ब्रांड इमेज सुधारने के लिए भी यह रणनीति अपनाई जाती है। 
जॉब सीकर्स के लिए यह समस्या गंभीर है। लाखों युवा रोजाना इन फर्जी विज्ञापनों पर आवेदन करते हैं, इंटरव्यू की तैयारी करते हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। इससे फ्रस्ट्रेशन बढ़ता है और असली नौकरियों की तलाश प्रभावित होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 20-27 प्रतिशत तक जॉब लिस्टिंग्स घोस्ट जॉब्स हो सकती हैं।

घोस्ट जॉब्स को कैसे पहचानें? 

1. विज्ञापन 30 दिन या उससे ज्यादा समय से लाइव है, लेकिन कोई अपडेट नहीं।
2. जॉब डिस्क्रिप्शन बहुत सामान्य या वेज (vague) है, स्पष्ट जिम्मेदारियां नहीं बताई गईं।
3. सैलरी रेंज असामान्य रूप से चौड़ी या बहुत आकर्षक है।
4. कंपनी की आधिकारिक करियर पेज पर विज्ञापन नहीं दिखता, केवल जॉब पोर्टल पर है।
5. एक ही पद बार-बार दोहराया जा रहा है या पहले से भरा हुआ लगता है।
6. आवेदन प्रक्रिया में बहुत ज्यादा पर्सनल जानकारी मांगी जा रही है।  
घोस्ट हायरिंग से कैसे बचें?
1. कंपनी वेरिफाई करें: आवेदन से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, LinkedIn पेज और रिव्यूज चेक करें। 
2. पुरानी पोस्टिंग्स से बचें: जॉब पोस्टिंग की तारीख जरूर देखें। अगर लंबे समय से लाइव है तो सतर्क रहें।
3. डायरेक्ट अप्रोच: कंपनी के HR या हायरिंग मैनेजर से LinkedIn पर सीधे संपर्क करें और पद की स्थिति पूछें।
4. नेटवर्किंग पर फोकस: केवल ऑनलाइन आवेदन पर निर्भर न रहें। रेफरल्स, प्रोफेशनल नेटवर्क और इंफॉर्मेशनल इंटरव्यू से असली अवसर मिलने की संभावना ज्यादा होती है।
5. स्कैम से सावधान: अगर कोई जॉब ऑफर मिलने पर पैसे मांगे जाएं या संदिग्ध लिंक भेजे जाएं तो तुरंत ब्लॉक करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast