Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: संभल में प्लानिंग के तहत पिता-पुत्र की हत्या, पांच दिन बाद जंगल में मिला शव

UP NEWS: संभल में प्लानिंग के तहत पिता-पुत्र की हत्या, पांच दिन बाद जंगल में मिला शव

UP NEWS: यूपी के संभल में 2 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति की कॉल पर भाड़े पर बुलेरो पिकअप लेकर पिता- पुत्र मेरठ के लिए रवाना हुए थे, 5 दिन बाद शामली जनपद के जंगल से पिता-पुत्र के शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, निशान देही पर पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया है।

पूरा मामला थाना धनारी क्षेत्र के भिरावटी गांव का है, जहां 2 अप्रैल को भाड़े पर बोलोरो पिकअप लाने के लिए अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी, बहाना था की मेरठ जनपद से लेवर को संभल लाना है,कॉल की सूचना पर ही बाप बेटे अपनी बोलोरो पिकअप को लेकर मेरठ के लिए रवाना हुए थे, रात के करीब 12:00 बजे परिजनो की अंतिम बार बात हुई थी, उसके बाद अचानक बाप बेटे के नंबर स्विच ऑफ आ रहे थे, नंबर बंद आने के बाद लगातार पुलिस को शिकायत परिजन दे रहे थे। चार दिन तक पुलिस मामले को टालमटोल करती रही।

जंगल में बरामद हुआ शव 

6 अप्रैल को ग्रामीणों ने एएसपी कुलदीप सिंह को इस घटना की शिकायत दी थी, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही एएसपी कुलदीप सिंह ने पुलिस टीमें गठित की थी, शिकायत मिलने के 24 घंटे बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पिता पुत्र के शवों को शामली जनपद के जंगल से एक ईख के खेत से बरामद किया है। जहां पुलिस की निशान देही पर बदायूं जनपद के एक बदमाश को हिरासत मे लिया है।

साजिश के तहत की गई हत्या 

बुलेरो पिकअप को भी बरामद कर लिया है, घटना की वजह अभी स्पष्ट नही है, हत्या साजिशन मानी जा रही है, यह हत्या लूट के लिए या किसी रंजिशन के तहत की गई है, इस विषय पर जांच होना अभी बाकी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है पुलिस आरोपी बदमाश से पूछताछ कर जल्द ही घटना का खुलासा करेगी, परिजनों ने शासन से आर्थिक मदद की मांग की है जबकि सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने परिजनों की आर्थिक मदद के लिए अपने कोष एक लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, हुड्डा ने सैनी सरकार से की बड़ी मांग

KARNAL NEWS: हरियाणा के करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार प्रदेशभर की अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं। आज उन्होंने पीपली मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की व उनकी समस्याओं को सुना। और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियो को फोन व मौके  पर सम्बंधित मौजूद अधिकारियो को निर्देश दिए। किसानों ने हुड्डा को बताया कि सुचारू रूप से खरीद नहीं होने और नई-नई शर्तों के चलते उन्हें भारी परेशानी हो रही है। क्योंकि सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है।

Haryana News: रोहतक में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव भालोठ में देर रात एक शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

Uttarakhand News: हरिद्वार में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Haridwar Road Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद के अलीपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast