Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में बिजली चोरों पर सख्ती...397 आरोपी गिरफ्तार, 32 करोड़ से ज्यादा की वसूली

हरियाणा में बिजली चोरों पर सख्ती...397 आरोपी गिरफ्तार, 32 करोड़ से ज्यादा की वसूली

Haryana News: चंडीगढ़ में हुई एक अहम समीक्षा बैठक में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदतन बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने साफ कहा कि बिजली चोरी केवल राजस्व का नुकसान नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध है। इसलिए समाज में सख्त संदेश देना जरूरी है कि इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

90 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ब्यूरो के अनुसार, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई करते हुए 2026 के जनवरी से मार्च तक 90 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में 6 अप्रैल 2026 को एक बड़ी कार्रवाई में रेवाड़ी के रहने वाले रमेश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उस पर बिजली चोरी के पांच मामले दर्ज थे। बार-बार नोटिस देने के बावजूद उसने जुर्माना जमा नहीं किया, जिसके बाद उसे आदतन अपराधी मानते हुए कोर्ट में पेश किया गया।

397 आरोपी हुए गिरफ्तार

पूरे हरियाणा में इस अभियान के तहत अब तक 397 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार हिसार में सबसे ज्यादा 136, जींद में 104 और गुरुग्राम में 48 आरोपी पकड़े गए हैं। इसके अलावा फरीदाबाद, सिरसा, भिवानी समेत कई जिलों में भी कार्रवाई जारी है। इस अभियान में रेवाड़ी थाना प्रभारी नरेश कुमार और जांच अधिकारी भारत शर्मा के काम की भी सराहना की गई। बैठक में कुलदीप सिंह और ताहिर हुसैन भी मौजूद रहे।

अभियान का हुआ असर

बिजली चोरी के खिलाफ इस सख्त अभियान का असर राजस्व पर भी दिखा है। 2026 की पहली तिमाही में कुल 32.28 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। सबसे ज्यादा वसूली फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार जैसे जिलों से हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रिश्तों का हुआ खून...भाभी से प्रेम प्रसंग में छोटे भाई की हत्या, बड़ा भाई फरार

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोदीपुर दनियालपुर गांव में भाभी से कथित प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS समेत कई अधिकारियों के कार्यभार बदले

शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।

UP News: फिरोजाबाद के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 9 महीने...

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और उनके करीबी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें