Search KhabarFast

Press ESC to close

सेना में खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर का पद! कर्नल सीधे बनेंगे मेजर जनरल, प्रमोशन सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी

सेना में खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर का पद! कर्नल सीधे बनेंगे मेजर जनरल, प्रमोशन सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी

India Army Rank:भारतीय सेना में अधिकारियों के प्रमोशन सिस्टम को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। सेना ब्रिगेडियर के पद को खत्म करने और कर्नल से सीधे मेजर जनरल के पद पर प्रमोशन देने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। इस प्रस्ताव का मकसद सेना में अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया को आसान बनाना और लंबे समय से चली आ रही प्रमोशन की अड़चनों को दूर करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना इस सिफारिश को रक्षा मंत्रालय के जरिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सामने रखेगी। हालांकि, अभी इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी नहीं मिली है।

दरअसल, भारतीय सेना में अधिकारियों की संख्या जैसे-जैसे वरिष्ठ पदों की तरफ बढ़ती है, वैसे-वैसे पदों की संख्या कम होती जाती है। इस वजह से कई अधिकारियों को प्रमोशन के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। सेना के कैडर पुनर्गठन प्रस्ताव के मुताबिक, एक अधिकारी को मेजर जनरल के वेतन स्तर तक पहुंचने में करीब 32 से 33 साल लग जाते हैं।

सेना में कितने अधिकारियों के पास कौन-सा पद?

सेना के पुनर्गठन प्रस्ताव में अधिकारियों के पदों का जो आंकड़ा सामने आया है, वह प्रमोशन में आने वाली अड़चन को समझाता है।

86% अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल या उससे नीचे के पदों पर हैं।
10.5% अधिकारीकर्नल के पद पर हैं।
2.5% अधिकारीब्रिगेडियर के पद पर हैं।
0.8% अधिकारी मेजर जनरल के पद पर हैं।

क्या होगा नया प्रमोशन सिस्टम?

फिलहाल सेना में कर्नल के बाद ब्रिगेडियर और फिर मेजर जनरल का पद आता है। प्रस्ताव स्वीकार होने पर ब्रिगेडियर का पद हटा दिया जाएगा और कर्नल सीधे मेजर जनरल बन सकेंगे।

इसके अलावा मेजर जनरल अधिकारियों को ब्रिगेड और डिवीजन दोनों की कमान सौंपने का प्रस्ताव है। नियमित अधिकारियों के लिए मेजर जनरल को न्यूनतम सेवानिवृत्ति रैंक बनाने की बात भी प्रस्ताव में शामिल है। हालांकि, इस बदलाव के लिए सेना की कमान व्यवस्था और जिम्मेदारियों में भी बदलाव करना होगा।

नौसेना और वायुसेना पर भी पड़ सकता है असर

सेना में ब्रिगेडियर के समकक्ष नौसेना में कमोडोर और वायुसेना में एयर कमोडोर का पद होता है। ऐसे में अगर ब्रिगेडियर का पद खत्म करने का प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है, तो इसका असर इन दोनों सेनाओं की रैंक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। गौरतलब है कि ब्रिगेडियर का पद खत्म करने का विचार पहली बार नहीं आया है। साल 2018 में भी तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के कार्यकाल में इस पर विचार किया गया था, लेकिन उस समय यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया था।
 

Also read: जनजातीय गौरव दिवस, PM मोदी ने गढ़चिरौली को दी 3 हजार करोड़ की सौगात, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली-देहरादून जाने वालों के लिए बड़ी राहत! फलौदा-भूराहेड़ी फ्लाईओवर जल्द होगा शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

Delhi-Dehradun Highway:दिल्ली से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बन रहे फलौदा और भूराहेड़ी के दोनों फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इनके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दोनों फ्लाईओवर चालू होने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही आसान होगी और

TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट, स्पैम रोकने में Jio सबसे आगे, Vi के नेटवर्क से सबसे ज्यादा शिकायतें

TRAI Report: मोबाइल पर फालतू कॉल और मैसेज से शायद ही कोई बचा हो। कभी बैंक लोन के नाम पर फोन आता है, तो कभी अनजान नंबर से ऑफर और विज्ञापन वाले मैसेज आने लगते हैं। ऐसे में सवाल उठता है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast