
VHP Bajrang Dal Protest: उत्तर प्रदेश के बांदा के बाम्बेश्वर पर्वत के पास बने मंदिर और मस्जिद का मामला चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जिसे लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर जमकर नारेबाजी भी की। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, मौके पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस की भारी फोर्स तैनात की गई हैं।
मंदिर के पास अवैध मस्जिद
बांदा में बाम्बेश्वर पर्वत का इतिहास प्रभु श्री राम से जुड़ा हैं। यहां एक शिव मंदिर भी है। ऐसी मान्यता है कि यहां प्रभु श्री राम ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। वहीं, VHP के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के समय यहां लोगों द्वारा अवैध तरीके से मस्जिद बनाई गई।
इसी मामले में बीते दिनों VHP ने CM योगी से जांच करने और एक्शन लेने की मांग की थी। इसी के साथ मस्जिद को हटाने की भी अपील की गई थी।
तैनात की गई पुलिस फोर्स
इसके बाद आज यानी 8नवंबर को VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता मस्जिद के पास पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ यहां पहुंची। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी रहें और कोई घटना न घटे, इसके लिए मस्जिद के आसपास पुलिस की भारी फोर्स तैनात की गई हैं।
VHP के जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप
VHP के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी का कहना है कि बाम्बेश्वर हमारी तपोस्थली है। यहां पर प्रभु श्रीराम आए थे। क्योंकि यहां प्रभु वनवास के लिए चित्रकूट गए थे। यह बहुत पुराना पर्वत है। जहां पर कुछ लोगों ने पर्वत के पीछे की तरफ अवैध रूप से पहले तो मजार का निर्माण किया। इसके बाद धीरे-धीरे मस्जिद बना लिया।
इन्होंने लोगों को अंधविश्वास में डाल दिया और जगह छीन ली। जब नीचे पत्थर ही पत्थर हैं तो मजार कैसे बन सकती है? जब मजार बनाई जाती है तो खुदाई होती है, लेकिन वहां तो पत्थर है। हमने इस मामले में मोहल्ले वालों के साथ मिलकर पहले भी शिकायत की थी। लेकिन जो जांच हुई वह ठीक से नहीं हुई थी।
Leave a comment