Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में मची भारी उथल-पुथल, सिल्वर 1.50 लाख से नीचे; गोल्ड भी हुआ हजारों रुपये सस्ता

Gold-Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में मची भारी उथल-पुथल, सिल्वर 1.50 लाख से नीचे; गोल्ड भी हुआ हजारों रुपये सस्ता

Gold-Silver Price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। आज 20 नवंबर को कीमतों धातुओं के दामों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। आज बाजार खुलते ही चांदी 10 हजार रुपये सस्ती हो गई, जिससे इसकी ताजा कीमत 1,46,868 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। यानी 1.50 लाख रुपये से नीचे पहुंच गई। तो वहीं, यही हाल सोने की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है। सोने की भाव में करीब 6 हजार रुपये की गिरावट देखी गई, जिससे इसकी कीमत .21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। बता दें, भारत में शादियों का सीजन शुरु हो रहा है, इस बीच सोने-चांदी में हुई ये गिरावट लोगों को हैरानी में डालने के साथ राहत भी दे रही है। 

Also read: Gold-Silver Price Today 20 November 2026: सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल! लगातार आठवें दिन सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर के दाम भी गिरे

2026 के शुरु में सोने-चांदी की कीमत

सोने की कीमतों पर नजर डाले तो जनवरी 2026 में सोने का भाव लगभग 1.91 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था, जो धीरे-धीरे गिरावट के साथ नीचे उतरा। इस तरह अभीतक इसकी कीमतों में करीब 70 हजार की कमी देखी गई है। कुछ ऐसा ही हाल चांदी का देखने को मिला। जनवरी 2026 में चांदी का भाव बढ़कर 4.21 लाख रुपये किलो पर पहुंच गया था। लेकिन गिरावट के साथ चांदी लगभग  2.75 लाख रुपये किलो सस्ती हुई।

सोना-चांदी टूटने की वजह

1. अमेरिका में ब्याज दर में वृद्धि

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सबसे पहला और अहम कारण अमेरिका में महंगाई दर में वृद्धि है, जो उम्मीद से काफी ज्यादा है। इस बीच फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने फिर से ब्याज दर बढ़ाने के उम्मीद जताई है। ऐसा माना जा रहा है कि दिसंबर में होने वाली बैठक में 0.25% ब्याज दर बढ़ने की 97% की संभावना है।

2. डॉलर की मजबूती

दूसरी तरफ, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 19 महीने के सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गया है। इसका कारण है ब्याज दर बढ़ने के संकेत से बना डर। बता दें, डॉलर की मजबूत स्थिति की वजह से सोना-चांदी अक्सर महंगा हो जाता है।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 20 November 2026: सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल! लगातार आठवें दिन सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर के दाम भी गिरे

Gold-Silver Price Today 20 November 2026: सोने और चांदी के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले सोने की कीमतों में लगातार आठवें कारोबारी सत्र में कमजोरी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना घटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 2,266 रुपये यानी 1.75 फीसदी गिरकर 1,27,548 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुलियंस और गुडरिटर्न्स के आंकड़ों में भी सोने के दाम में नरमी दिखाई दी।

शेयर बाजार में छाई हरियाली, निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स ने पार किया 83 हजार का आंकड़ा

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त बहार देखने को मिली। चौतरफा खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा धमाल ऑटो सेक्टर के शेयरों ने मचाया, जहां निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया और निफ्टी ऑटो में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग और कंज्यूमर सेक्टर के शेयरों ने भी बाजार को मजबूती दी।इस तेजी के चलते सेंसेक्स एक बार फिर 83,000 के स्तर के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी ने भी 25,500 का अहम आंकड़ा हासिल कर लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast