Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक खरीदार 30 जून 2026 तक इन योजनाओं के तहत आवेदन कर सकते हैं। डीडीए की ओर से बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ खास तौर पर उन लोगों को मिलेगा जो दिल्ली में कम बजट में घर खरीदना चाहते हैं। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आम लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।

प्रीमियम फ्लैट्स उपलब्ध 

नई समय-सीमा के तहत खरीदार ‘डीडीए टावरिंग हाइट्स’, ‘डीडीए नागरिक आवास योजना’ और ‘डीडीए कर्मयोगी आवास योजना’ में 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इन योजनाओं में अलग-अलग वर्गों के लोगों के लिए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ‘डीडीए टावरिंग हाइट्स’ योजना के तहत प्रीमियम फ्लैट्स उपलब्ध हैं। वहीं ‘डीडीए नागरिक आवास योजना’ आम लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इसके अलावा ‘डीडीए कर्मयोगी आवास योजना’ वर्तमान और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाई गई है।

कम कीमत में घर खरीदने का अवसर

रियल एस्टेट क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक साल के दौरान आवासीय संपत्तियों की कीमतों में करीब 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। औसतन संपत्ति की कीमतें लगभग 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 8,900 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई हैं। ऐसे में डीडीए की योजनाएं लोगों को अपेक्षाकृत कम कीमत पर घर खरीदने का अवसर दे रही हैं।

DDA घर खरीदने का फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी योजनाओं में घर खरीदने का फायदा यह है कि यहां पारदर्शिता अधिक होती है और धोखाधड़ी की संभावना बेहद कम रहती है। साथ ही भुगतान प्रक्रिया और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी स्पष्ट रूप से उपलब्ध होते हैं। अंसल हाउसिंग के डायरेक्टर कुशाग्र अंसल का कहना है कि डीडीए की योजनाएं लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से घर का मालिक बनने का अवसर देती हैं।

हालांकि घर खरीदने से पहले खरीदारों को लोकेशन, कनेक्टिविटी, कुल लागत और भविष्य की जरूरतों का सही आकलन जरूर करना चाहिए। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती संपत्ति कीमतों के बीच डीडीए की यह पहल मध्यम वर्ग और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। अब लोगों के पास आवेदन करने और सही विकल्प चुनने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध होगा।

Also read: Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28th July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 28th July 2026:देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 28 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इंडिगो फ्लाइट में अचानक निकलने लगा धुंआ, यात्रियों की सांसें अटकी; राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing Of Indio Flight: एक बार फिर बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। सोमवार को इंडिगो फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से मुंबई आ रहा था। हालाकि, फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद फ्लाइट को राजकोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया था। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast