Search KhabarFast

Press ESC to close

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर भवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी संर्त वारंट के आधार पर विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले में स्थित कुल नौ स्थानों पर एक साथ छापा मारा।

छापेमारी के दौरान मिली अवैध संपत्ति

जांच के दौरान अधिकारियों ने बेहरा और उनके परिवार से जुड़ी पांच बहुमंजिला इमारतों का पता लगाया है। इनमें भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार में स्थित लगभग 10500 वर्गफुट क्षेत्र में फैली चार मंजिला इमारत प्रमुख है। इसके अलावा सैलश्री विहार में तीन मंजिला भवन, पटिया और चंद्रशेखरपुर में दो-दो मंजिला मकान तथा जाजपुर जिले के धर्मशाला क्षेत्र में पैतृक क्षेत्र में भूमि पर बना दो मंजिला घर भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान केवल 2.66 लाख रुपए नकद बरामद हुए थे। हालांकि, आगे की जांच में पचा चला कि बेहरा की पत्नी के नाम पर भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर स्थित एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक में दो लॉकर हैं। जब इन लॉकरों को खोला गया तो 2.4 करोड़ रुपए मिले।

Also read: 'हर सिलेंडर पर ₹700 का घाटा', रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बयान; कहा - दुनिया में सबसे सस्ती...

अभी है 80000 वेतन

बैकुंठ नाथ बेहरा ने 16 अगस्त 1999 को जूनियर इंजीनियर के तौर पर सरकारी सेवा में प्रवेश किया था। उस समय उनका वेतन 6000 रुपए था। बाद में 31 अक्टूबर 2016 को उन्हें असिस्टेंट पद पर प्रोमोट किया गया। फरवरी 2026 में उन्हें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया। वर्तमान में उनका वेतन 80000 रुपए है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast