Search KhabarFast

Press ESC to close

'हर सिलेंडर पर ₹700 का घाटा', रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बयान; कहा - दुनिया में सबसे सस्ती...

'हर सिलेंडर पर ₹700 का घाटा', रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बयान; कहा - दुनिया में सबसे सस्ती...

Govt On LPG Price Hike: देशभर में मंहगाई की मार जारी है। आज 07 जून को एक बार फिर LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत ₹29 प्रति सिलेंडर बढ़ गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद सरकार का बयान सामने आया है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि OMCs हर घरेलू LPG सिलेंडर पर लगभग ₹700 का घाटा उठा रही हैं, फिर भी भारत में रसोई गैस दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे सस्ती बनी हुई है।

बता दें, मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते, वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल OMCs को भारी नुकसान हो रहा है। ये 3 महीने में दूसरी बार है जब घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Also read: Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट्स

सरकार ने क्या कहा?

LPG) सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने अपना बयान जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, घरेलू रसोई गैस की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं। पाकिस्तान, नेपाल की तुलना में भारत में कम कीमत में LPG मिल रही है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बहुत ऊंची हैं। इसके अलावा कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सब्सिडी जारी रखी गई है।

सरकार ने आगे बताया कि OMCs को हर सिलेंडर पर ₹700 का नुकसान हो रहा है।  होर्मुज में रुकावट के कारण खाड़ी देशों से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई कम हो गई, जिस वजह से 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की सप्लाई की लागत काफी बढ़ गई। फिर भी घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने के लिए PMUY लाभार्थियों को अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली से हापुड़ तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बिहार के लिए भी शुरू होगी सेवा

Delhi News: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों के शामिल होने से राजधानी के यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ सफर में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बस बेड़े को लेकर सरकार का लक्ष्य भी साझा किया। उन्होंने कहा कि साल 2028 के अंत तक दिल्ली में 14 हजार बसें होंगी और ये सभी इलेक्ट्रिक होंगी।

सिंधु जल समझौते को लेकर दी थी हाथ काटने की धमकी, अब भारत आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक मसूद

Pakistan Minister Arrives India:दिल्ली में SCO सिविलाइजेशन डायलॉग की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। पीएम मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आ रहा है।

KIA का बड़ा फैसला, Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद, जानें अब कौन-से मॉडल मिलेंगे

Kia Variant Discontinued: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में अपनी तीन लोकप्रिय कारों Seltos, Carens Clavis और Sonet की वेरिएंट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने इन तीनों कारों के कई वेरिएंट बंद कर दिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव Kia Seltos में देखने को मिला है, जहां 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला iMT गियरबॉक्स पूरी तरह हटा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast